Saturday, July 27, 2024
featured

एक्ट्रेस अनुष्का सिंह ने अपने मंगेतर वैभव से की शादी

SI News Today

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सिंह अपने मंगेतर वैभव के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल इंडिया फोरम की खबर के मुताबिक, गत 29 जून को अनुष्का और वैभव का शादी समारोह था। मेरठ में आयोजित इस शादी समारोह में इनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, जिनमें अनुष्का और वैभव के शादी समारोह को देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर अनुष्का के दोस्तों ने भी उनकी शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अनुष्का को शादी की मुबारकबाद दी है। साथ ही साथ अनुष्का और वैभव के एक इंज्वॉयफुल वेडिंग लाइफ की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में अनुष्का को उनके दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में अनुष्का ने लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। वह शादी के जोड़े में बहुत सुंदर लग रही हैं।

बता दें कि अनुष्का सिंह टीवी का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह अब तक कुबूल है, देवों के देव महादेव, क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम कर चुकी हैं। कुबूल है में अनुष्का ने करणवीर बोहरा की बहन ‘खाला मुनीषा’ का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया था। इसके अलावा देवों के देव महादेव में भी इनके रोल को काफी सराहा गया था।

उल्लेखनीय है कि अनुष्का सिंह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक कामयाब मॉडल भी हैं। मॉडलिंग में भी उन्होंने काफी काम किया है। बताया जाता है कि मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद ही एक्टिंग की ओर उनका रूझान हुआ। आज अनुष्का को भले ही बहुत बड़े रोल ना मिले हों, लेकिन हमेशा उनकी एक्टिंग को सराहा गया है। मालूम हो कि टीवी शोज के अलावा अनुष्का अब तक कई शॉर्ट फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं।

SI News Today

Leave a Reply