Saturday, July 27, 2024
featured

कपिल बोले, जावेद साहब भी हुए इंस्पायर्ड, जब ‘एक लड़की को देखा तो, ऐसा लगा….

SI News Today

सोनी चैनल के सबसे धमाकेदार कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में शनिवार को आई बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मनीषा कोइराला। लंबी बीमारी से लड़ाई लड़ कर मौत को मात देने वाली मनीषा कोइराला अब ‘डियर माया’ फिल्म से वापसी कर रही हैं। जी हां, कपिल के शो में मनीषा बेहद सादगी के साथ सबके सामने आईं। इस दौरान मनीषा ने अपनी स्वीट स्माइल से वहां बैठे लोगों का दिल जीत लिया। कपिल के कॉमेडी वाले चैट शो में मनीषा ने फुल टू एंज्वॉय किया। इस दौरान मनीषा ने बताया कि वो कैसे मुंबई पहुंची और एक्ट्रेस बनीं। मनीषा ने बताया कि उनके बर्थ-डे पर उन्होंने अपनी मम्मी को इमोश्नल ब्लैकमेल किया। कि उन्हें बर्थडे गिफ्ट में मुंबई टूर पर जाना है। इसके बाद वो दिल्ली से मुंबई आए। वहां मुझे अच्छी किस्मत से अच्छे लोगों के साथ काम करने को मिला।

इस दौरान मनीषा ने कहा, वे नहीं जानती थीं कि फिल्में क्या होती है। लेकिन काम करने के बाद जब लोगों ने सराहा तो तब महसूस हुआ कि वे कितने बड़े-बड़े लोगों के साथ काम कर रही हैं। दिलीप साहब के साथ भी काम करने का एक वाक्या मनीषा ने सबके साथ शेयर किया। मनीषा ने बताया कि वे सेट पर बहुत ही चुप-चुप रहने वाली लड़की थीं।इसी दौरान उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। इसके चलते एक दिन दिलीप साहब उनके पास आए और बोले फ्ल़ॉप फिल्मों के लिए तुम क्यों इतनी परेशान हो और हंस दिए। वहीं कपिल की मस्ती भी चालू रही। कपिल इस दौरान बोलते हैं, जावेद साहब मनीषा जी की खूबसूरती से बहुत इंस्पायर्ड हुए कि गाना तक लिख डाला। ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जैसे खिलता गुलाब….’ वहीं इस दौरान कपिल ऑडियंस की फिरकी भी लेना नहीं भूले। कपिल ने ऑडियंस से सवाल किया ‘क्या आप भी अपनी बीवी के लिए इतनी लाइनें बोल सकते हैं?’

आपको बता दें, मनीषा कोइराला ‘फिल्म डियर’ माया में नजर आएगी। 2 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘डियर माया’ में मनीषा एक ऐसी औरत का किरदार निभा रही हैं जिसने 20 सालों से अपने आप को एक ही जगह पर बंद कर रखा है। इश दौरान उनकी लाइफ में आती हैं दो लड़कियां जो चिट्ठियों के जरिए उसे उस जगह से बाहर निकलने में मदद करती हैं। लेकिन वो चिट्ठियांएक लड़का बन कर लिखी जाती हैं। आखिर उस चिट्ठी में ऐसा क्या खास होता है। 20 सालों से एक जगह पर बंद एक औरत किन-किन दौरों से गुजरती है। और वो जब बाहर की दुनिया में वापिस कदम रखती है, उस वक्त उसके जहन मे ंक्या चल रहा होता है। इन सभी सवालों के जवाब के साथ 2 जून को मनीषा बड़े पर्दे पर आ रही हैं।

SI News Today

Leave a Reply