Saturday, July 27, 2024
featured

काजोल को शादी के अगले दिन ही क्यों अजय देवगन से सुननी पड़ी थी डांट, जानिए…

SI News Today

एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। प्यार तो होना ही था, हलचल, इश्क, गुंडाराज और दिल क्या करे जैसी फिल्मों में इनकी जोड़ी को लोगों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म हलचल के दौरान काजोल और अजय की पहली मुलाकात हुई। पहली मुलाकात के दौरान दोनों एक-दूसरे को उतने पसंद नहीं आए थे। अजय देवगन का नाम उस समय करिश्मा कपूर के साथ जुड़ा हुआ था।

अजय देवगन अपनी गर्लफ्रेंड करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। करिश्मा उन दिनों अपने स्ट्रग्लिंग पीरियड में थीं। वहीं अजय देवगन भी सक्सेसफुल एक्टर बनने की जी तोड़ कोशिश कर रहे थे। तभी अजय देवगन और करिश्मा की लव स्टोरी के बीच काजोल की एंट्री हुई। अजय देवगन भी धीरे-धीरे काजोल के करीब आने लगे और इस तरह दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई।

काजोल और अजय देवगन ने 1999 में शादी की थी लेकिन शादी के दूसरे ही दिन से अजय देवगन अपनी बेटर हाफ काजोल को डांटने लगे। इस बात को काजोल ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अजय शादी के दूसरे दिन ही उन्हें किसी बात को लेकर डांट दिया था। दरअसल, काजोल काफी बिंदास एक्ट्रेस मानी जाती हैं वह कोई बात अपने मन में नहीं रख सकती और उसे खुलेआम कह देती हैं।

जब भी वो कही पार्टी हो या इवेंट वह जो फील करती हैं या उनको सही और सच लगता है। तो काफी बेबाकी से सामने वाले के मुंह पर कह देती थी। जिस वजह से उन्होंने कई बार अपने पति अजय की डांट तक सुनी है। काजोल ने अजय की वजह से करण जौहर के साथ अपनी 25 साल की दोस्ती भी तोड़ दी थी।

SI News Today

Leave a Reply