Saturday, July 27, 2024
featured

क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कर ली है सगाई, जानिए…

SI News Today

पिछले साल दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने माना था कि शादी के ख्याल ने उनके दिमाग को पार किया था। उन्होंने कहा था कि यह प्राकृतिक है। एक्टर ने यह भी बताया था कि उनके पास प्रपोज करने के लिए काफी वस्तृत योजनाएं हैं। अब अगर स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो रणवीर ने अपने प्लान को एक्शन में तब्दील कर दिया है और अपनी लेडीलव दीपिका पादुकोण को प्रपोज कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि लंदन में अपनी सीक्रेट रोमांटिक छुट्टियों के दौरान रणवीर ने दीपिका से वो सवाल पूछ लिया है जिसका उनके फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार है।

हाल ही में बेंगलुरु में एक्ट्रेस को एक अंगूठी पहने हुए क्लिक किया गया। जिसकी वजह से दोनों की चोरी-चुपके की गई सगाई की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। रणवीर ने बताया था कि बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके और दीपिका के बीच कोई दैवीय कनेक्शन है। क्या दोनों सच में अपने रिश्ते को एक लेवल ऊपर लेकर जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनके फैंस के लिए किसी खुशी वाली बात से कम नहीं होगी। पिछले कुछ महीनों से दोनों के ब्रेकअप की कई खबरें सामने आती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों एक्टर्स संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में नजर आएंगे। जहां दीपिका ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है। वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में दिखेंगे। शाहिद कपूर फिल्म में पद्मावती के पति रावल रतन सिंह बने हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।वहीं सूत्रों के मुताबिक खबर है कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर दीपिका को हाई अमाउंट पर साइन किया गया है। वहीं फिल्म के लिए दीपिका के मुकाबले रणवीर और शाहिद को कम पैसा दिया गया है।

बता दें फिल्म पद्मावती इसी साल नवंबर में फ्लोर पर आएगी। सूत्र के मुताबिक, ‘फिल्म पद्मावती की कास्ट की पेमेंट को लेकर कईं अटकलें लगाई जा रही हैं। संजय सर ने इस बात को साफ किया था कि फिल्म पूरी तरह से दीपिका पर होगी।

SI News Today

Leave a Reply