Saturday, July 27, 2024
featured

चैंपियंस ट्रॉफी जीतना तो दूर, कभी फाइनल तक में भी नहीं पहुंच सका पाकिस्तान …

SI News Today

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में होगा। यूं तो पाकिस्तान विश्व कप में कभी भारत को हरा नहीं सका है साथ ही आपको एक और रोचक बात बता दें कि पड़ोसी मुल्क मिनी वर्ल्ड कप कहलाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को जीतना तो दूर आज तक इसके फाइनल में भी नहीं पहुंच सका है।

पाकिस्तान सन् 2000, 2004 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जरूर पहुंचा लेकिन 2000 में उन्हें न्यूजीलैंड, 2004 में वेस्टइंडीज, जबकि 2009 में फिर से न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि इस टीम के अलावा इंग्लैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे भी इस खिताब को कभी अपने नाम नहीं कर सका है।

चैंपियंस ट्रॉफी-2017 में शामिल आठ देशों की टीमें इस प्रकार हैं…

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, आर आश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक।

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, अहमद शहजाद, मोहम्मद हफीज, बाबर आजम, शोएब मलिक, हैरिस सोहेल, फकहार जमां, इमाद वसीम, हसन अली, फहीम अशरफ, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, जुनैद खान और शादाब खान।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, जोस हाजलेवुड, ट्रेविस हेड, मोएजिज हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पैटिंसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड और एडम जाम्पा।

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कैस, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, मुसद्दिक हुसैन, मेहदी हसन, सुनजामुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, रुबेल हुसैन, शफीउल इस्लाम।

दक्षिण अफ्रीका : एबी डीविलियर्स(कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), जेपी डुमिनि, फाफ डू प्लेसिस, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, वेन पार्नेल, एंडील फेहलुकवायो, कगिसो रबाड़ा, इमरान ताहीर, ड्वेन प्रिस्टोरियस, केशव महाराज, फरहान बेहरदीन, मोर्ने मोर्केल।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरे एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, नाइल ब्रूम, कोलिन डिग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लेथम, मिचेल मैक्कलेनघन, एडम मिल्न, जिम्मी नीशेम, जीतन पटेल, ल्यूक रॉन्ची, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।

श्रीलंका : एंजलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, चमारा कपुगेदरा, असेला गुनारत्ने, दिनेश चांडीमल, लसिथ मलिंगा, सुरंग लकमल, नुवान कुलशेखरा, नुवान प्रदीप, थिसारा परेरा, लक्षण संदकन, सिकुगे प्रसन्ना।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयर्सटो, जैक बाल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

टीमों को दो ग्रुप में इस प्रकार बांटा गया है :-
ग्रुप ए – ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड।
ग्रुप बी – भारत पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका।

भारत के मैच : –
4 जून- भारत बनाम पाकिस्तान
8 जून – भारत बनाम श्रीलंका
11 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई थी। इसके पहले संस्करण को दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। वहीं 2000 में न्यूजीलैंड, जबकि 2002 में भारत और श्रीलंका इसका विजेता रहा था। ये मैच दो दिन खेला गया और दोनों ही बार बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका था। इसके अलावा 2004 में वेस्टइंडीज, 2006 और 2009 में ऑस्ट्रेलिया, जबकि 2013 में भारत इसका विजेता रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी दो टीमें हैं जिनके नाम दो बार ये खिताब हो चुका है।

SI News Today

Leave a Reply