साल 1966 में आई फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र उस वक्त लड़कियों की पहली पंसद बन गए थे। धर्मेंद्र का नाम लेते ही बॉलीवुड पर राज करने वाले एक खूबसूरत, रोमांटिक नायक की तस्वीर जेहन में उभर आती है। कहा जाता है कि धर्मेंद्र फिल्म इंड्रस्टी के ऐसे हीरो थे जिनकी फोटो भी लड़कियां अपने तकिए के नीचे रखकर सोती थीं। यहां तक कि मशहूर एक्ट्रेस जया बच्चन उनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें ग्रीक गॉड का दर्जा दिया था। धर्मेद्र की खूबसूरती और आकर्षक व्यक्त्वि का ही असर रहा है कि ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हेमा मालिनी उनकी पत्नी हैं। वहीं एक्टर दिलीप कुमार ने धर्मेंद्र के बारे में यहां तक कह दिया था कि वो अगले जन्म में धर्मेद्र जैसी शख्सियत पाना चाहते हैं। दिलीप साहब उन्हें ‘ही मैन’ भी कहा करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं धर्मेंद्र को वो कौन सी एक्ट्रेस इतनी पसंद थीं जिनकी फिल्में देखने के लिए वो मीलों मील पैदल चलकर थिएटर जाते थे? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं। आखिर धर्मेंद्र ने किस एक्ट्रेस की एक ही फिल्म करीब 40 बार देखी थी।
दरअसल धर्मेंद्र उस वक्त बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के इतने दीवाने हो गए थे कि उनकी एक झलक देखने के लिए उन्हें मीलों लंबा रास्ता भी छोटा लगता था और वो उस रास्ते को पैदल ही तय कर लेते थे। जी हां, 40-50 के दशक में बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस सुरैया धर्मेंद्र को बहुत अच्छी लगती थीं।
सुरैया हिंदी सिनेमा में बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी थीं। धर्मेंद्र की सुरैया के लिए दीवानगी इतनी थी कि साल 1949 में आई उनकी फिल्म ‘दिल्लगी’ को धर्मेंद्र ने करीब 40 बार देखा था।
खैर, धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में खुद का स्टारडम भी इतना बड़ा बना लिया था कि टॉप एक्ट्रेस भी उनकी फैन रही हैं। 2012 में उन्हें पद्मभूषण से नवाजा गया। 2011 में फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में धर्मेद्र अपने दोनें बेटों के साथ नजर आएं। उन्होंने तीन दशकों तक फिल्म उद्योग पर राज किया है। धर्मेद्र का जलवा आज भी बरकरार है।