Saturday, July 27, 2024
featured

जानिए सोनम कपूर के मोबाइल में क्यों झांक रहे अनिल कपूर…

SI News Today

अनिल कपूर अपने बच्चों के लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। वो हमेशा यह जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी बेटियां क्या कर रही हैं। 60 साल के एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी बेटी सोनम के फोन में झांकते हुए नजर आ रहे हैं। उस समय एक्ट्रेस फोन में कुछ कर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ओवर प्रोटेक्टिव पिता कैमरे में कैद हो गया। यह पल सच में काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे लिखा- बंदूके लोगों को नहीं मारती लेकिन खूबसूरत बेटियां पिता को मारती हैं। अनिल कपूर ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए लिखा- मुझे लगता है कि दोषी हूं। इसके बाद कमेंट में एक्ट्रेस के कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा ने लिखा- यह पूर्णतया स्वीकार्य है।

अनिल कपूर जब अपनी बेटी के फोन में झांक रहे थे तब वो वॉग वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में मौजूद थीं। यह कार्यक्रम इसी वीकेंड मुंबई में हुआ था। इस मौके पर एक्ट्रेस को वॉग और आईडब्ल्यूसी फैशन आइकन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम इस समय करीना कपूर खान, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर के साथ वीरे दी वेडिंग की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म को उनकी बहन रीया और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं और शशांक इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ लंदन में अपनी एक दोस्त की शादी को अटेंड करने के लिए गई थीं। जहां से उन्होंने काफी सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। सोनम और आनंद ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में स्वीकार नहीं किया है। दोनों अपने रिश्ते को अभी प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। लेकिन हर बार दोनों को साथ में देखकर फैंस खुश हो जाते हैं।

फैमिली फंक्शन से लेकर शादियों तक और लंच डेट्स से लेकर पार्टीज तक दोनों को साथ में चिल करते हुए देखा जाता है। कथित कपल ने एक-दूसरे को बर्थडे को भी स्पेशल बनाने के लिए साथ में वक्त बिताया था। अपने बर्थडे पर जहां सोनम दिल्ली में आनंद और अपनी बहन रिया के साथ थीं। वहं आनंद के बर्थडे एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में मनाया था।

SI News Today

Leave a Reply