Saturday, July 27, 2024
featuredचंडीगढ़

जालंधर: मां से मिलने नहीं जाने दिया तो पत्नी ने किया सुसाइड…

SI News Today

जालंधर: शहर के मखदूमपुरा इलाके में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 2 बजे पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बीमार मां से मिलने से था रोका…

जानकारी के मुताबिक, मृतका दीपा की उम्र 20 साल है। दीपा की एक तीन साल की बेटी भी है। मंगलवार को दीपा को उसकी बीमार मां ने फोन किया था। दरअसल, दीपा की मां चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है। इसलिए उसने बेटी को मिलने के लिए बुलाया था।

मां के फोन के बाद दीपा ने यह बात अपने पति दिनेश कुमार को बताई तो उसने चंडीगढ़ जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान पति बाथरूम में चला गया और जब बाहर आया तो देखा पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।

SI News Today

Leave a Reply