Saturday, July 27, 2024
featured

तानाजी फिल्म पोस्टर: योद्धा के रूप में अजय देवगन को नहीं पहचान पाएंगे आप

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी- द अनसंग वारियर का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर को जारी करने से पहले अजय ने लिखा- आप सभी के साथ कुछ बहुत रोमांचक शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता जिसपर हम काफी देर से काम कर रहे हैं। आधी रात को सामने आएगा। फैंस इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज के साथ उनकी आने वाली फिल्म बादशाहो के बारे में और जानने की कोशिश कर रहे थे। मगर एक्टर ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट का पहला लुक शेयर किया। यह एक पीरियड वॉर फिल्म है।

पहले लुक को शेयर करते हुए अजय ने लिखा- उसने अपने लोगों, अपनी मिट्टी और छत्रपति शिवाजी के लिए लड़ाई लड़ी। गौरवशाली भारतीय इतिहास के सूबेदार तानाजी मालुसरे।फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे चर्चे थे कि अजय किसी पीरियड वॉर मूवी पर काम कर रहे हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि यह सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित होगी। वही लड़ाई जिसपर करण जौहर और सलमान खान मिलकर फिल्म बनाने वाले हैं। वहीं अक्षय कुमार इसमें लीड रोल निभाएंगे। अब तानाजी के पहले लुक पोस्टर को शेयर करके अजय ने सभी फैंस को चौंका दिया है।

तानाजी को ज्यादातर लोग 1670 में जय सिंह (जो उस समय मुगल सेना का मुखिया था) के साथ हुई सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए जानते हैं। सुबेदार तानाजी मलूसरे ने छत्रपति शिवाजी के साथ लड़ाई की थी। वो शिवाजी की सेना के नायक होने के साथ ही उनके काफी करीबी दोस्त भी थे। सिंहगढ़ की लड़ाई के दौरान तानाजी ने किला तो जीत लिया लेकिन अपने प्राण त्याग दिए। जिसपर शिवाजी ने कहा था- गढ़ तो जीता, लेकिन सिंह नहीं रहा।

वहीं अजय की अपकमिंग फिल्म ‘बादशाहो’ के पहले गाने का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। यह गाना पिछले दिनों खूब फेमस हुए ‘मेरे रश्के कमर’ का रीमेक है। वहीं यह गाना आपको पाकिस्तानी सिंगर राहत फतह अली खान की आवाज में सुनने को मिलेगा। यह गाना एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस इलियाना के बीच फिल्माया गया है। इससे पहले यह गाना युवाओं में काफी पॉपुलर है, वहीं अब यह गाना बॉलीवुड अंदाज में लोगों को नजर आएगा।

SI News Today

Leave a Reply