Saturday, July 27, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक की ये तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे ‘शानदार जोड़ी’

SI News Today

स्टार प्लस के सीरियल ‘ ये है मोहब्बतें’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया इस वक्त इटली में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम साथ में बिता रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी को एक साल पूरा हुआ है। इस दौरान दिव्यंका और विवेक ने आपस में अपनी सालगिरह को सेलेब्रेट किया। इसके बाद दोनों खास समय बिताने के लिए इटली के लिए रवाना हो गए। हम आपको दिव्यंका और विवेक की अब तक की ऐसी 5 तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसे देख कर कोई भी कहेगा कि ये दोनों हैं ‘मेड फॉर इच इदर’

दिव्यंका और विवेक अपने इटली टूर की तस्वीरें लगातार सोशल साइट पर अपलोड कर रहे हैं। दोनों ब्रेक पर जरूर हैं लेकिन अपने फैंस को खुद से जुड़ी हर जानकारी दे रहे हैं। वह तस्वीरों के जरिए अपने फैंस को भी इटली की सैर करा रहे हैं।

हाल ही में फिर से दिव्यंका और विवेक ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। विवेक ने अपने अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें एक वीडियो भी है। इस वीडियो में दिव्यंका और विवेक खूब मस्ती कर रहे हैं। दिव्यंका के हाथ में कैमरा है वह सेल्फी वीडियो बना रही हैं वहीं उनके पीछे विवेक खड़े हैं और विवेक के पीछे है केबल कार, जिससे वह वीडियो बना कर मस्ती ले रहे हैं।

इसके अलावा कुछ दिन पहले दोनों ने अपनी छुट्टियों से एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि तीन फ्लाइट बदलकर वो इटली के सिसली पहुंचे हैं। यहां बमुश्किल कोई भारतीय आता है। लेकिन हम कुछ अलग करना चाहते थे। इसी वजह से हमने इस जगह को चुना। वीडियो मे वो सिसली की खूबसूरती को दिखाते हैं।

इससे पहले दोनों की शादी की पहली सालगिरह थी। दिव्यंका त्रिपाठी पिछले साल जुलाई में टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थीं। इस दौरान दोनों टीवी स्टार ने हिंदू परंपरा से शादी की। इसके बाद दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए चंडीगढ़ और मुंबई में दो ग्रैंड रिसेप्शन रखे थे।

SI News Today

Leave a Reply