Saturday, July 27, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की कैसे परवान चढ़ी इनकी मोहब्बत

SI News Today

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी जबरदस्त हैं। दिव्यंका और विवेक हाल ही में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी नजर आए। इस दौरान दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। ये जोड़ी इतनी सुपरहिट है कि लोग इन्हें ‘दिवेक’ के नाम से भी पुकारने लगे हैं। दिव्यंका के फॉलोअर्स उन्हें इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक हर जगह फॉलो करते हैं। दिव्यंका और विवेक आखिर मिले कैसे, कैसे प्यार हुआ और फिर कैसे इकरार हुआ। उनके फैंस इस सुपर क्यूट जोड़ी के बारे में हर बात जानना चाहते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं दिव्यंका और विवेक यानी ‘दिवेक’ की लव स्टोरी के कुछ खास फैक्ट्स।

दिव्यंका और विवेक की ये लव स्टोरी शुरु हुई शूटिंग सेट पर। इस दौरान विवेक सेट पर बड़े चुप-चुप रहते थे। दिव्यंका ने इस बात को नोटिस किया कि विवेक सेट पर इतने खामोश रहते और किसी से बात नहीं करते। वह हमेशा सीरियस चेहरे के साथ सामने आया करते थे।

दिव्यंका बताती हैं कि यह बड़ा सरप्राइजिंग है कि आज विवेक बिल्कुल भी वैसे नही हैं। 3 से 4 मुलाकातों के बाद विवेक अचानक बदल गए। अब वह अचानक कभी भी तरह-तरह के गानों पर नाचना शुरू कर देते थें।

विवेक इस दौरान किसी भी गाने पर अपना गाना गाने लगते, कभी भी ‘अंदाज अपना अपना’ के डायलॉग्स फटाफट बोलने लगते। दिव्यंका बताती हैं कि ‘इस दौरान वह पूरी तरह से एंटरटेनमेंट पैकेज थे, पूरी तरह से।’ वह बताती हैं कि ‘इस दौरान मैं हंसती ही रहती थी। इसके बाद मैंने सोचा कि, जिसने मुझे हंसा दिया, मतलब उसने मुझे पटा लिया।’ वहीं विवेक भी बताते हैं कि वह भी समझ गए थे कि दिव्यंका उनसे पट चुकी हैं। वह बताते हैं कि ‘मैं पहली मुलाकात में ही समझ गया था कि हंसी तो फंसी।’

विवेक बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें दिव्यंका की इनोसेंस पर डाउट था। वह कहते हैं कि उस वक्त उन्हें लगा था कि शायद दिव्यंका उनके आगे ‘इशिता’ हैं। इस दौरान वह दिव्यंका में दिव्यंका को देखना चाहते थे। समय के साथ साथ उन्हें अहसास हुआ कि ‘इशिता’ के कैरेक्टर में दिव्यंका खुद को अच्छे से बसा और रमा लेती हैं। धीरे-धीरे विवेक को दिव्यंका से प्यार हो गया।

SI News Today

Leave a Reply