Saturday, July 27, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी: टीवी में एंट्री का नहीं था कोई प्लान

SI News Today

दिव्यंका त्रिपाठी मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। दिव्यंका के माता पिता की ख्वाहिश थी कि उनको एक बेटा हो लेकिन दिव्यंका के होने के बाद उन्हें हमेशा लड़के की तरह रखा गया। इस दौरान दिव्यंका लड़कों जैसे उठने बैठने चलने लगी थीं। इस दौरान उनकी छवि टॉम-बॉय वाली बन गई। लेकिन यह बात कोई नहीं जानता था कि हमेशा लड़कों जैसा व्यवहार रखने वाली दिव्यंका एक दिन टीवी इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत चेहरों में से एक जाना माना चेहरा बन जाएंगी। दिव्यंका भोपाल के नूतन स्कूल से पढ़ीं। वह खेल खूद में बहुत होशियार थीं। उन्होंने कभी भी सपने में नहीं सोचा था कि वह एक दिन एक्टर बन जाएंगी। उनके दिल में एक्टिंग को करियर के तौर पर लेने का खयाल कभी नहीं आया था। इस दौरान दिव्यंका का भोपाल राइफल एकेडमी में सलेक्शन हुआ।

इस दौरान उन्हें वहां गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया। अब वह आर्मी में जाना चाहती थीं। वहीं वह भोपाल में वह एक्जिक्यूटिव ऑफिसर का जॉब भी कर चुकी हैं। दिव्यंका ने भोपाल के आकाशवाणी में बतौर एंकर अपना करियर शुरु किया। वहीं साल 2003 में उन्हें मिस ब्यूटीफुल स्किन का टाइटल भी मिला।

जी सिनेस्टार्स की खोज के दौरान दिव्यंका सबकी नजरों में आई इस दौरान वह इस शो की विजेता भी रहीं। 2005 में उन्हें मिस भोपाल चुना गया। दूरदर्शन में काम करते वक्त उन्हें जी टीवी के सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के लिए ऑडिशन के लिए बुलाया गया। वहां वह सलेक्ट हो गईं। इसके बाद वह टीवी की दुनिया में आ गईं। वहीं उन्होंने सब टीवी का एक सीरियल भी किया। सीरियल का नाम था ‘मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले’।

साल 2013 में उनकी जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बते’ में काम करना शुरू किया। इस दौरान इशिता भल्ला का किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि आज तक दिव्यंका इस रोल में जमी हुई हैं। इस दौरान उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड मिले। इस बीच दिव्यंका और एक्टर शरद के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। दिव्यंका ने तो शरद से शादी के सपने भी सजा लिए थे। लेकिन इस बीच शरद और दिव्यंका का 9 साल का रिश्ता टूटने की खबरें आईं। वहीं इसके कुछ समय बाद दिव्यंका की जिंदगी में विवेक दहिया ने दस्तर दी। विवेक के आने के बाद दिव्यंका की जिंदगी में खूबसूरत बदलाव आने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। आज दोनों की शादी की पहली सालगिरह है।

SI News Today

Leave a Reply