Saturday, July 27, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी- नहीं खाती हैं नॉनवेज, चॉकलेट और आइसक्रीम हैं बहुत पसंद

SI News Today

टीवी सीरियल की फेवरेट बहू दिव्यंका त्रिपाठी नॉनवेज खाना पसंद नहीं करतीं। लेकिन उन्हें नॉनवेज बनाने में कोई हर्ज नहीं है। वह नॉनवेज खाती तो नहीं लेकिन अपने पति के लिए बनाती जरूर हैं। दिव्यंका को स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है। स्ट्रीट फूड में उन्हें दही चाट खाना बहुत अच्छा लगता है। बिजी शेड्यूल में से जब भी वीकेंड में उन्हें वक्त मिलता वह बाहर खाना खाने के लिए अपने पति विवेक दहिया के साथ जाती हैं।

कहीं पार्टी में जाने के लिए वह थोड़ा लेजी फील करती हैं। दिव्यंका अपने हसबेंड विवेक दहिया के साथ सुबह का नाश्ता बनाना बहुत पसंद करती हैं। उन्हें जब भी वक्त मिलता है वह मिल कर सुबह का नाश्ता बनाते हैं। दिव्यंका की फेवरेट डिश राजस्थानी सब्जी कैर सांगरी, खीच, गुजराती उंदयो, दाल-बाटी, कटहल की सब्जी हैं। वह सुबह उठते ही ग्रीन टी या लेमन टी पीती हैं। ठीक 9 बजे वह ब्रेकफास्ट करती हैं।

वह दिन के समय में संतरा या सेब खाती हैं। दोपहर 2 बजे लंच में दाल-सब्जी, रोटी और सलाद खाती हैं। करीब 5 बजे के आसपास स्नेक्स में स्प्राउट्स, सलाद या पपीता जैसी चीजें खाती हैं। वहीं दिव्यंका रात को डिनर में दाल-सब्जी, रोटी और सलाद सब कुछ खाती हैं। दिव्यंका को मीठे में आइस्क्रीम खाना बहुत पसंद है, डिनर के बाद वह आइस्क्रीम खाती हैं। वहीं चॉकलेट उनकी कमजोरी है। वह चाकलेट बहुत पसंद करती हैं।

ये हैं मोहब्बतें की स्टार दिव्यंका त्रिपाठी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिसंबर 1994 को पैदा हुईं थीं। दिव्यंका के माता पिता को हमेशा से एक लड़के की ख्वाहिश थी और शायद यही वजह थी कि उनके माता पिता उन्हें लड़कों की तरह तैयार करते थे। बचपन में दिव्यंका बॉय कट बाल रखा करती थीं। उनका चलना फिरना और शौक सभी कुछ लड़कों वाला था। दिव्यंका की शुरुआती पढ़ाई भोपाल में ही हुई। उन्हें खेल-कूद का बहुत शौक था और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में उतरने के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था।

SI News Today

Leave a Reply