Saturday, July 27, 2024
featured

‘दीया और बाती हम’ की संध्या बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

SI News Today

टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या बहू की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने गत शनिवार को एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए काफी पहले ही दे दी थी। बात दें कि दीपिका ने टीवी शो दिया और बाती हम के डॉयरेक्टर ‘रोहित राज गोयल’ से शादी की थी। इन दोनों का प्यार शो की शूटिंग के दौरान ही पनपा था। कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रोहित ने बताया, “मां और बेबी दोनों ही स्वस्थ हैं। हमारे जीवन में इस बेटे के आने से हम दोनों इतने खुश हैं कि अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर सकते हैं। इस समय दीपिका को आराम करने के लिए कहा गया है और उसे इसकी शख्त जरुरत है।”

टीवी के इन दो चर्चित चेहरों की जिंदगी में एक नया मेहमान आने से उनके फैंस भी बहुत खुश हैं। उनके फैंस ने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही साथ इन लोगों का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हमें दीपिका के बेटे की तस्वीर देखने को मिल जाए। दीपिका खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शख्स हैं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी वीली कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली थीं। तभी से उनके फैंस को इस दिन का इंतजार था कि कब वह मां बनेंगी।

शो दीया और बाती के समाप्त होने के बाद दीपिका ने अपनी एक्टिंग करियर में ब्रेक लेने का फैसला लिया था। इसके कुछ समय के बाद उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सुनाई थी। इसे सुनकर उनके फैंस बहुत खुश हुए थे। इस शो में संध्या की भूमिका निभाने वाली दीपिका को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। शो में संध्या का किरदार एक बहू का था। संध्या बहू को टीवी शोज के इतिहास के सबसे लोकप्रिय बहुओं में से एक माना जाता है। फिलहाल दीया और बाती हम का दूसरा सीजन भी जल्द शुरु होने वाला है। इसको ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ के नाम से पेश किया जाएगा। दीपिका को कुछ समय पहले इस शो के प्रमोशन के दौरान देखा गया था। उस समय इस बात के कयास लग गए थे कि दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं।

SI News Today

Leave a Reply