Friday, July 26, 2024
featured

नच बलिए 8 में नहीं होगी कॉमीडियन भारती और हर्ष की वापसी

SI News Today

डांस रिएलटी शो नच बलिए से इस हफ्ते एलीमिनेट होने वाली जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने नच बलिए में वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री नहीं करने का फैसला किया था। दरअसल शो में एलीमिनेट होने वाली जोड़ियों के बीच एक मुकाबला करवाया जा रहा था। इस मुकाबले में आगे आने वाली दो जोड़ियों को शो में वाइल्ड एंट्री मिलने वाली थी। जब मुकाबले में सारी जोड़ियों को लाया गया तब हर्ष और भारती की जोड़ी ने आने के लिए मना कर दिया। शो के निर्माताओं ने वापस आने के लिए इस जोड़ी को मनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन ये दोनों तैयार नहीं हुए।

दरअसल शो के निर्माता इस बात को लेकर दुविधा में थे कि अगर ये दोनों अगर अन्य एलीमिनेटेड जोड़ियों के साथ स्टेज पर नहीं दिखे तो दर्शकों तो वो फैंस को समझाना मुश्किल हो जाएगा कि ये शो में क्यों नहीं नजर आएं। भारती और हर्ष को उत्कर्षा नाइक- मनोज वर्मा, प्रीतम सिंह – अमनजोत सिंह, मोनालिसा- विक्रांत, सिद्धार्थ-तृप्ति, अश्का गोर्डिया-ब्रेंट गोबले के साथ नजर आना था लेकिन भारती और हर्ष ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से मना कर दिया। हालांकि काफी मिन्नते करने के बाद दोनों वापस लौटे और कुछ एक्ट किए। स्पॉटबॉय के मुताबिक अब शो में सिद्धार्थ-तृप्ति और ब्रेंट-अश्का की जोड़ी वापस आने वाली है।

नच बलिए 2005 से स्टार प्लस पर आ रहा है और ये इसका 8वां सीजन है। इससे शो में सिद्धार्थ और तृप्ति के अतिरिक्त प्रीतम सिंह और अमनजोत की जोड़ी के शो में वापस आने की संभावनाएं जताएं जा रहीं थीं। भारती की पहचान एक टीवी पर एक कॉमेडियन के तौर पर है। उन्होंनें 2008 द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंजर्स से टीवी में एंट्री की थी। इस शो में वो सेकेंड रनर अप रहीं थीं। भारती ने एक पंजाबी फिल्म से एक नूर से फिल्मों में डेब्यू किया था। वो बॉलीवुड फिल्म सनम रे में भी नजर आ चुकी हैं। भारती और हर्ष ने 2015 में शादी की थी। हर्ष पेशे से एक लेखक हैं

SI News Today

Leave a Reply