Wednesday, July 24, 2024
featured

पत्नी से 10 साल छोटे हैं शिखर धवन

SI News Today

कहते हैं जब प्यार होता है तो जात, मजहब, उम्र, रंग-रूप कुछ नहीं दिखता। बस हो जाता है। क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ भी एेसा हुआ है। कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने दो बार भी शादियां की हैं। कई क्रिकेट खिलाड़ियों को खुद से बड़ी या खुद से बहुत छोटी पार्टनर्स मिलीं। आइए आपको बताते हैं कि क्रिकेटर खिलाड़ियों और उनकी पत्नियों की उम्र में कितना फर्क है।

ग्लेन मैकग्राथ: ग्लेन मैकग्राथ की पहली पत्नी जेन ब्रिटेन से थीं। लेकिन 42 वर्ष की उम्र में उनकी कैंसर सर्जरी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 2009 के आईपीएल में मैकग्राथ की मुलाकात सारा लियोनार्डी से हुई। दोनों ने 18 नवंबर 2010 को शादी कर ली। इस वक्त मैकग्राथ 47 साल के हैं और सारा 35 साल की। दोनों के बीच 12 साल का फर्क है।

वसीम अकरम: पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज की पहली शादी 1995 में हुमा मुफ्ती से हुई थी। लेकिन अंगों के काम बंद करने के बाद 2009 में हुमा ने चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद 7 जुलाई 2013 को खबर आई कि अकरम ने अॉस्ट्रेलिया की शनाएरा थॉम्सन से सगाई कर ली है। बाद में दोनों ने 12 अगस्त 2013 को शादी कर ली। वसीम अकरम की उम्र 50 साल है और शनाएरा 33 साल की हैं। वसीम उनसे 17 साल बड़े हैं।

शोएब अख्तर: रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने रुबाब खान से साल 2014 में शादी की थी। क्रिकेट करियर में दो बाद 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले अख्तर की उम्र 41 साल है। वहीं रुबाब सिर्फ 23 साल की हैं। वह शोएब से 18 साल छोटी हैं।

शिखर धवन: 5 दिसंबर 1985 को पैदा हुए टीम इंडिया के इस धाकड़ ओपनर ने साल 2012 में आएशा मुखर्जी से शादी की थी, जो उनसे उम्र में दस साल बड़ी हैं। आयशी की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली से उन्हें दो बेटियां रिया और आलिया हैं। 2014 में धवन और आएशा का बेटा जोरावर पैदा हुआ था। धवन आज 31 साल के हैं, वहीं आएशा की उम्र 41 साल है।

इरफान पठान: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके इरफान पठान ने 4 फरवरी 2016 को जेद्दा की रहने वाली मॉडल सफा बेग से मुस्लिमों के पवित्र स्थल मक्का में शादी की थी। वह मिर्जी फारूक बेग की बेटी हैं। 20 दिसंबर 2016 को सफा ने एक बेटे को जन्म दिया था। फिलहाल इरफान पठान की उम्र 32 साल है और सफा 23 साल की हैं। दोनों में 9 साल का फर्क है।

SI News Today

Leave a Reply