Saturday, July 27, 2024
featured

‘पद्मावती’ का स्वागत करते हुए दीपिका पादुकोण बोलीं…

SI News Today

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली के साथ तीसरी फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। इसके चलते दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर हेंडलर पर पद्मावती का लोगो जारी किया है। दीपिका ने पद्मावती का लोगो बड़े कही भव्य अंदाज में पेश किया। ट्विटर पर दीपिका ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘ रानी पद्मावती पधार रही हैं, कल सूर्योदय के साथ।’ फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी होंगे। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शाहिद फिल्म में दीपिका के पति यानी राजा रतन सिंह की भूमिका निभाएंगे। रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका अदा करेंगे।

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ के लिए पूरी कास्ट और क्रू कड़ी मेहनत कर रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शूट के दौरान रोजाना आने जाने में शाहिद के 4 घंटे बर्बाद हो जाते थे। इसके चलते पिछले शेड्यूल के लिए एक्टर फिल्म सिटी के नजदीक बने होटल में शिफ्ट हुए थे। रोज सुबह जल्दी शूटिंग शुरू हो जाती है और देर रात तक शूटिंग होती है। इस फिल्म में एक्टर दो लुक्स में नजर आएंगे। इसी वजह से नियमित तौर पर वर्कआउट करना उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी जबकि दीपिका पादुकोण कपूर की पत्नी रानी पद्मावती के तौर पर दिखेंगी।

वहीं सूत्रों के मुताबिक खबर है कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर दीपिका को हाई अमाउंट पर साइन किया गया है। वहीं फिल्म के लिए दीपिका के मुकाबले रणवीर और शाहिद को कम पैसा दिया गया है। बता दें फिल्म पद्मावती इसी साल नवंबर में फ्लोर पर आएगी। सूत्र के मुताबिक, ‘फिल्म पद्मावती की कास्ट की पेमेंट को लेकर कईं अटकलें लगाई जा रही हैं। संजय सर ने इस बात को साफ किया था कि फिल्म पूरी तरह से दीपिका पर होगी। इसके चलते इस फिल्म के लिए दीपिका की मेहनत को ध्यान में रख कर उन्हें 13 करोड़ रुपए का चेक दिया गया। वहीं शाहिद और रणवीर सिंह को करीब 10 करोड़ की धन राशि मिली है।‘

SI News Today

Leave a Reply