Saturday, July 27, 2024
featured

पुरुषों के चेहरे पर भी हो सकते हैं पिंपल्स, जानिए इलाज…

SI News Today

पुरुषों और महिलाओं के चेहरे की त्वचा में बहुत अंतर होता है। इसलिए दोनों के लिए त्वचा की समस्याओं का अलग निदान होना स्वाभाविक है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण, चेहरे को ठीक से साफ न करना, दाढ़ी बनाने के लिए गलत रेजर का इस्तेमाल करना, शरीर में पानी की कमी आदि पुरुषों के चेहरे पर पिंपल्स के कई तरह के कारण हो सकते हैं। बाजार से लिए गए क्रीम्स आदि में मिले केमिकल्स भी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी चेहरे पर पिंपल्स होने से परेशान हैं तो आज के इस लेख को जरूर पढ़िए। आज हम आपको बताने वाले हैं कि पुरुषों की त्वचा पर होने वाले पिंपल्स से कैसे छुटकारा पाया जाए।

1. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो सबसे पहले इसे पूरे चेहरे पर फैलने से रोकने के उपाय करने होंगे। इसके लिए जब आप शेविंग करते हैं तो इस बात का खास ध्यान दें कि आप किस ओर से शेविंग कर रहे हैं। क्योंकि शेव करते वक्त अगर मुहांसा फूट गया तो यह खतरनाक हो सकता है। ऐसे में इसके पूरे चेहरे पर फैलने का भी खतरा रहता है।

2. पिंपल्स पर आइस क्यूब गरड़ने से भी पिंपल्स से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी, नींबू रस और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तो आइस क्यूब से रगड़कर साफ करें। मुहांसे से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

3. गुलाब जल में चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और मुहांसों पर लगाएं। इससे पिंपल्स जल्दी सूख जाते हैं।

4. नींबू पिंपल्स का प्राकृतिक उपचार होता है। एक ताजा नींबू को आधा काटिए। अब इसे पिंपल्स पर हल्के से रगड़िए। यह पिंपल्स को सुखाने में काफी लाभकारी है। इसे दिन में कम से कम दो बार जरूर करिए। और बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए।

5. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसे माइल्ड क्लीनजर से साफ कीजिए। ऐसा करने से डेड स्किन्स साफ हो जाते हैं और पिंपल्स की संभावना पर विराम लग जाता है। दिन में दो बार ऐसा करना फायदेमंद है।

SI News Today

Leave a Reply