Saturday, July 27, 2024
featured

पूर्व क्रिकेटर ने बताया कौन हैं विकेटकीपिंग के ‘ब्रह्मा, विष्‍णु और महेश’

SI News Today

भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चौपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यह तीन खिलाड़ी विकेटकीपिंग के ब्रहमा, विष्णु महेश हैं। अपने एक ट्वीट में आकाश ने पहले तो लिखा इन तीनों को बेटिंग करते समय कोई नहीं रोक सकता है। बता दें कि आकाश ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को विकेटकीपिंग का ब्रहमा, श्रीलंका के कुमार सांगाकारा को विष्णु और भारते के महेंद्र सिंह धोनी को महेश बताया है। इसके साथ ही आकाश ने ट्वीट कर लोगों से पूछा कि इन ब्रहमा, विष्णु और महेश में से सबसे बेहतरीन कौन है। आकाश के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कीपिंग में गिली, सिर्फ बेटिंग के लिए सांगा और दोनों का कॉम्बिनेशन धोनी। इस यूजर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा टेस्ट में सांगा और गिली, वन डे इंटरनेशनल में धोनी और सांगा, टी20 में धोनी और गिली बेहतरीन हैं। एक ने लिखा कि सर आपने जवाब ही ऐसा दिया है जिसके बाद सभी लोग निशब्द हो जाएंगे। एक ने लिखा कप्तान के रूप में गिली और सांगा दोनों ही नाकामयाब रहे हैं लेकिन धोनी के कप्तान होते हुए भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिकॉर्ड्स मायने रखते हैं। एक ने लिखा गिली मैच जिताने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी हैं और धानी एक अच्छे नेता हैं।

इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए कहा कि इन सभी खिलड़ियों का सम्मान करते हुए कहना चाहता हूं कि। मैं इन खिलाड़ियों को ब्रहमा, विष्णु और महेश के लिए इस ऑर्डर में रखना चाहूंगा, सांगा, गिली और महेंद्र सिंह धोनी। धोनी से पहले गिली इसलिए क्योंकि वे गिली को अपने आइडल मानते हैं। बहुत ही मुश्किल है बताना लेकिन मेरे लिए सबसे बेस्ट गिलक्रिस्ट हैं क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को तीन बार वर्ल्ड कम जिताने में मदद की है। गिलक्रिस्ट, सांगाकारा और धोनी को लेकर लोगों के अपने अलग-अलग विचार हैं। कुछ लोगों को गिलक्रिस्ट पसंदा हैं, किसी को सांगाकारा तो किसी के लिए उनके महेश धोनी ही सबसे बेस्ट हैं।

SI News Today

Leave a Reply