Saturday, July 27, 2024
featured

पेड़ से कूद कर ह‍िरण को जबड़े में दबा लेता है तेंदुआ

SI News Today

सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेर से लेकर बाघ, तेंदुआ और जगुआर तक, बिल्ली प्रजाती के सभी बड़े जानवरों का शिकार करने का तरीका दिखाया गया है। यह वीडियो अलग-अलग जानवरों के शिकार के कई वीडियो को जोड़कर बनाई गई है। इस एक वीडियो में ही हिरन, भैंस, खरगोश, ज़ेबरा जैसे शाकाहारी जानवरों समेत पक्षियों और हाथी और मगरमच्छ जैसे शक्तिशाली जानवरों का शिकार होते भी दिखाया गया है।

वीडियो की शुरुआत में एक तेंदुआ राइनो का शिकार कर रहा है। तेंदुआ एक बार उसे जबड़े से जकड़ता है और फिर छोड़ता ही नहीं। फिर बाघ हिरन का शिकार करता दिखाया गया। अकेला हिरन बाघ के चगुंले से बच नहीं पाता। इसमें तेंदुए को काफी ऊंचे पेड़ पर बड़ी आसानी से चढ़ते दिखाया गया, जो ऊपर चढ़कर अपने शिकार पर घात लगाता है और फिर हमला कर देता है। एक हिरन पर हमला होता देख, बाकी वहां से भाग खड़े होते हैं। इसके बाद तेंदुए के बच्चे को हवा में उड़ते पक्षी पर हमला करते दिखाया। तेंदुआ शिकार करते वक्त कई फीट ऊपर उछल जाता है।

वीडियो में तेंदुए पर हमला करते हुए खतरनाक और जहरीले सांप को भी दिखाया। हालांकि कई फीट ऊपर उछलकर तेंदुआ सांप के हमले को नाकाम कर देता है। आगे के हिस्सों में हाथी, मगरमच्छ और खरगोश जैसे जानवरों को शिकार बनते दिखाया गया है। इस वीडियो को Animal Channel नाम के यूट्यूब चैनल ने 14 मार्च 2017 को पोस्ट किया था। इसे 4 महीने से भी कम समय में 1.7 करोड़ बार देखा जा चुका है। 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है तो वहीं 6 हजार से ज्यादा लोगों ने डिसलाइक किया।

SI News Today

Leave a Reply