Saturday, July 27, 2024
featured

प्रियंका चोपड़ा को रजत शर्मा ने दी बधाई और याद द‍िलाया पुराना वादा

SI News Today

हिंदी फिल्मजगत के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा का आज (18 जुलाई) जन्मदिन है। प्रियंका 35 वर्ष की हो गई हैं। इंडिया टीवी के चैयरमेन रजत शर्मा ने प्रियंका को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनसे कहा कि प्रियंका आपको अपना वादा तो याद है न। आप सोच रहे होंगे कि आखिर रजत शर्मा किस वादे की बात कर रहे हैं, तो आपको हम बता दें कि रजत शर्मा ने प्रियंका से उनके जीवन साथी को आप की अदालत में लाने का वादा लिया था। प्रियंका साल 2011 में रजत शर्मा के शो आप की अदालत में आई थी। यहां पर उन्होंने अपने जीवन की काफी सारी बातें जनता से की थीं।

इसी दौरान रजत शर्मा ने प्रियंका से कहा कि यहां जितने भी लोग बैठे हैं अगर आप इन सभी से वादा करें कि आप जब भी अपने जीवन साथी के बारे में तय करेंगी तो आप उन्हें अपने साथ आप की अदालत में लेकर आएंगी। रजत शर्मा ने कहा कि अगर आप उन्हें अपने साथ लाती है तो जनता बहुत खुश होगी। रजत की इस बात का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि ठीक है जब भी कोई होगा तो मैं उसे अपने साथ जरूर लेकर आऊंगी लेकिन वादा करना होगा कि जैसा मेरा यहां पर स्वागत किया गया, वैसा ही स्वागत उनका भी हो। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि लेकिन उन्हें यहां कठघरे में नहीं जज की कुर्सी पर बिठाया जाए। इसे लेकर रजत शर्मा ने ट्वीट किया “प्रिंयका आपको जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं..आशा करता हूं कि 2011 में आप की अदालत में किया हुआ वादा आपको याद होगा”।

वहीं रजत शर्मा के इस ट्वीट के बाद कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शर्मा जी आज मेरा भी जन्मदिन है, मुझे भी शुभकामनाएं दे दो। एक ने लिखा किस वादे की बात कर रहे हैं। एक ने लिखा अब इससे भी पद्म श्री वापस लेगा। इसी तरह कई लोग रजत शर्मा के ट्वीट पर उनसे चुटकी ले रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग से लेकर सिंगिंग में भी माहिर है। उनका ये हुनर उन्हें बाकी एक्ट्रेस से अलग बनाता है। प्रियंका का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। प्रियंका ने पहले तो साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने बॉलावुड में एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद को स्थापित किया। वहीं बाद में उन्होंने अपनी सिंगिंग के जरिए भी अपने फैंस को खूब लुभाया। इस बीच हॉलीवुड में टीवी शो ‘क्वॉन्टिको’ भी किया। इसी के साथ ही वह इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन गईं।

SI News Today

Leave a Reply