Saturday, March 25, 2023
featured

फर्स्ट लुक :अर्जुन-श्रद्धा स्टारर ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में अर्जुन और श्रद्धा बारिश में खड़े, भीगे नजर आ रहे हैं। पहले लुक की तस्वीर तरण आदर्श ने शेयर की है।

यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखे गए उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है, जिसमें एक बिहारी लड़का उस लड़की का दिल जीतने की जुगत में रहता है जिससे वह प्यार करता है।

इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर है। यह फिल्म 19 मई 2017 को होगी।

हाफ गर्ल फ्रेंड की कहानी: चेतन भगत द्वारा लिखी गई ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में बिहार के डुमरिया के ठेठ गंवई वातारण से दिल्ली आये माधव और दिल्ली की पढ़ी-लिखी लड़की रिया की कहानी है। टकराहट का परिणाम वही परंपरागत सदियों पुराना नहीं होता, जिसमें लडकी सबकुछ छोडकर हमेशा-हमेशा के लिये लड़के के साथ रहने चली जाती है।

SI News Today

Leave a Reply