Thursday, July 25, 2024
featured

भारत को छह स्थान का फायदा फीफा रैंकिंग में

SI News Today

च्यूरिख। भारत को फुटबॉल विश्व रैंकिंग में छह स्थान का फायदा हुआ है। फीफा द्वारा जारी सूची में भारतीय टीम 141वें स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले भारतीय टीम 147वें नंबर पर थी। एशियाई देशों में भारत का स्थान 22वां है। ईरान (41) शीर्ष वरीय एशियाई टीम है, जबकि जापान (52) और दक्षिण कोरिया (58) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। विश्व रैंकिंग में विश्व चैंपियन जर्मनी पहले स्थान पर कायम है, जबकि बेल्जियम दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। विश्व कप उपविजेता अर्जेंटीना को तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। विश्व रैंकिंग की शुरुआत के बाद से बेल्जियम पहली बार इस मुकाम पर पहुंचा है। कोलंबिया चौथे, पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील पांचवें स्थान पर है। इसके बाद नीदरलैंड्स (छठे), पुर्तगाल (7वें), उरुग्वे (8वें) और फ्रांस (9वें) का नंबर आता है। 2010 की विश्व कप विजेता स्पेन की टीम दसवें स्थान पर पहुंच गई है।

SI News Today

Leave a Reply