Friday, July 26, 2024
featured

मनु पंजाबी के साथ रिएलिटी डेटिंग शो होस्ट करती नजर आएंगी नितिभा

SI News Today

बिग बॅास-10 की कंटेस्टेंट रही नितिभा कौल जल्द ही मनु पंजाबी के साथ एक डेटिंग रिएलिटी शो होस्ट करती नजर आएंगी। मालूम हो कि मनु पंजाबी शो के शीर्ष 3 प्रतिभागियों में से एक थे। नितिभा ने ये जानकारी अपने फेसबुक पेज से लाइव वीडियो के जरिए फैंस के बीच शेयर की। नितिभा का ये शो एमटीवी इंडिया में आएगा और ये उनके लिए एक होस्ट के तौर पर पहला शो होगा। नितिभा बिग बॅास के खत्म होने के बाद से लगातार खुद को व्यस्त रखे हुए हैं। उन्होंने मैंगजीन के लिए मॅाडलिंग की है और गिग्स में भी परफार्म किया है। नितिभा अपने वीडियो में शो के प्रारूप के बारे में बताती हैं।

नितिभा के मुताबिक यह एक कपल आधारित शो होगा जिसमें 13 हफ्तों के बाद एक सबसे अच्छे कपल का चयन किया जाएगा। शो को आखिर में इस जोड़ी को आकर्षक इनामी राशि से नवाजा जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। मनु और नितिभा का बिग बॅास के सेट पर एक दूसरे के साथ रिश्ता अच्छा नही रहा था। इस शो के निर्माता संतोष गुप्ता होगें। नितिभा के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो को करीब 98 हजार लोगों ने लाइक किया।

नितिभा के अनुसार शो के निर्माता ने उनसे 2 महीने पहले इस बारे में बात की थी और वो इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। बिग बॅास 10 के दो और प्रतिभागी मनवीर गुर्जर और लोपामुद्रा रूाउत जल्द ही एक और रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आँएगें जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। बिग बॅास में नितिभा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और शो में 13 हफ्ते गुजारने के बाद उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा था। नितिभा ने शो से निकलने के बाद सलमान की तारीफ की थी और कहा था सलमान की वजह से उनके सोचने के तरीके में काफी बदलाव हुआ था।

SI News Today

Leave a Reply