Saturday, July 27, 2024
featured

महात्मा गांधी पर बनीं 5 सबसे दमदार फिल्में, जानिए नाम…

SI News Today

बॉलीवुड में गांधी की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही है यह बताने की जरूरत नहीं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) को आइए बताते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें महात्मा गांधी और उनके संदेशों को व्यापक तौर पर दिखाया गया।

गांधीः 1982 में आई यह ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म निर्देशक रिचर्ड का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। कहा जा सकता है कि राष्ट्रपिता पर बनाई गई यह पहली गंभीर और व्यापक फिल्म थी। इसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म इतनी दमदार थी कि यह एक दो नहीं बल्कि पूरे 8 ऑस्कर जीत पाने में कामयाब रही। यह फिल्म गांधी पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिनी जाती है।

गांधी माय फादरः फिरोज अब्बास खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के बीच विवादित और तनावपूर्ण रिश्तों पर बात करती है। सन 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई और 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत पाने में कामयाब रही।

हे रामः सन 2000 में रिलीज हुई फिल्म हे राम भारत के जाने माने फिल्ममेकर कमल हासन का प्रोजेक्ट था। फिल्म में खुद कमल हासन और शाहरुख खान अहम भूमिका में थे। दोनों ही भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं। फिल्म का नाम महात्मा गांधी द्वारा कथित तौर पर कहे गए उनके अंतिम शब्द थे। फिल्म भारत पाक बंटवारे पर बात करती है और इसमें नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी।

लगे रहो मुन्ना भाईः सन 2006 में आई यह फिल्म यूं तो संजय दत्त और अरशद वारसी को लीड रोल में दिखाती है लेकिन फिल्म के असली हीरो असल में महात्मा गांधी ही हैं। क्योंकि फिल्म महात्मा गांधी और उनके द्वारा दी गई सीखों के बारे में बात करती है।

द मेकिंग ऑफ महात्माः 1996 में आई यह फिल्म श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी थी और यह उस वक्त की कहानी को खुल कर बताती है जब गांधी दक्षिण अफ्रीका में थे। फिल्म गांधी द्वारा विदेश में की गई पढ़ाई और उनके विचारों में आए परिवर्तन पर बात करती है।

SI News Today

Leave a Reply