Thursday, July 25, 2024
featured

ये हैं अनुष्‍का शर्मा, ब‍िपाशा बसु, आलिया भट्टा और सोनाक्षी सिन्हा के Pets

SI News Today

फिल्मों में कई पालतू जानवर देखें जाते हैं। फिल्मों में जिस तरह से अभिनेता और अभिनेत्रियों पालतू जानवरों से प्यार करते हैं उसी तरह से निजी जिंदगी में भी करते हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का, ब‍िपाशा, प्रि‍यंका, कैटरीना, दीप‍िका को कौन से Pets पसंद हैं। कहा जाता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा जानवरों से बेहद प्यार करती हैं। समय- समय सोशल मीडिया पर वो उनकी फोटो भी अपलोड करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया गर्मियों में घर और ऑफिस के बाहर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की थी। अनुष्का के पास एक लेब्रा डॉग है, जिससे वो बेहद प्यार करती हैं।

बॉलीवुड की बिल्लो रानी के नाम से मशहूर बिपाशा बसु भी जानवरों से बेहद प्यार करती हैं। उनके पास पोस्तो नाम का एक कुत्ता है, जिसे वो बेहद प्यार करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा को कुत्तों से बहुत प्यार है। प्रियंका ने कई कुत्ते पाल रखे हैं। प्रियंका को डिना नाम का कुत्ता बेहद पसंद है। डिना के साथ प्रियंका सोशल मीडिया पर समय-समय पर फोटो अपलोड करती रहती हैं। प्रियंका का जानवरों से प्यार जगजाहिर है। उनकी उस आदत के कारण के लोग उनकी तारीफ करते हैं।

आलिया भट्ट को जानवरों से बेहद प्यार है। आलिया ने अपने घर में कई कुत्ते और बिल्लियां पाल रखी हैं। समय- समय पर आलिया जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ भी उठाती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा भी जानवरों से बेदह प्यार करती हैं। वो कई बार अपने कुत्ते को शो पर ले जाती हैं। समय-समय पर वो सोशल मीडिया पर अपने पालतू जानवरों के साथ फोटो अपलोड करती रहती हैं। सोनाक्षी को बचपन से ही जानवरों से प्यार हैं।

SI News Today

Leave a Reply