Thursday, July 25, 2024
featured

‘ये हैं मोहब्बतें’ के टाइटल ट्रैक पर नाचने दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया लगे दोनों स्टार्स

SI News Today

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यंका त्रिपाठी को अपने इस सीरियल से खास लगाव है। लगाव हो भी क्यों ना, इस सीरियल की वजह से ही तो आज वह इतनी मशहूर हैं। यह सीरियल उनके दिल के बहुत करीब है, इस बात का सबूत आपको एक वीडियो के जरिए मिल जाएगा। पिछले साल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी थी, शादी से पहले संगीत रखा गया। इस दौरान दिव्यंका और विवेक टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए नजर आए।

वहीं ये है मोहब्बतें का ट्रेक एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि तीन बार चला। इस दौरान दिव्यंका और विवेक गाने को इंज्वॉय करते हुए डांस करने लगे।

दरअसल मौका था, दिव्यंका और विवेक की शादी से एक दिन पहले संगीत समारोह का। यहां विवेक और दिव्यंका मेन एट्रेक्शन बन कर सेंटर में बैठे हुए थे। साथ में डांस फ्लोर भी बना हुआ था। तभी दिव्यंका के सीरियल का टाइटल ट्रैक ये है मोहब्बतें चल पड़ा। यह गाना पहले तो एक दो बार बजा। वहां आस-पास खड़े लोगों ने दिव्यंका को इशारे में खड़े हो कर डांस करने के लिए कहा। लेकिन दिव्यंका शरमा गईं।

वहीं उनके ठीक बगल में बैठे विवेक ने उन्हें देखा और उनके इस ट्रैक पर बैठे-बैठे ही डांस करने लगे। दिव्यंका उन्हें देख कर हंसने लगीं, कुछ देर बाद उन्होंने विवेक को इशारे में कहा बस भी करो, और हंसने लगीं। तभी गाना बैकग्राउंड में खत्म होते ही फिर शुरू हो गया। इतने में दिव्यंका को उनके रिलेटिव्स ने डांस करने के लिए कहा तो वह तुरंत खड़ी हो गईं । इस दौरान उन्होंने विवेक का हाथ पकड़ कर रखा और डांस फ्लोर की तरफ जाने लगीं। वहीं जाकर दोनों ने इस गाने में कपल डांस करना शुरू कर दिया। डीजे वाले ने यह गाना तीन बार चलाया।

SI News Today

Leave a Reply