Friday, July 26, 2024
featuredमेरी कलम से

व्हॉटसऐप मैसेज और SMS से दें अपने सगे-संबंधियों को शिवरात्रि की बधाई

SI News Today

सावन का महीना चल रहा है। इस महीने को भगवान शिवजी का महीना माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को पवित्र महीना माना जाता है। सावन के महीने में शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। शिवरात्रि के दिन व्रत रखा जाता है। इस त्यौहार को शिवभक्त बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। शिवरात्रि के त्यौहार के दिन हर कोई अपने सगे-संबंधियों को शुभकामनाएं देना चाहता है। आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास मैसेज जिन्हें भेजकर आप अपने सगे- संबंधियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं। पढ़े शिवरात्रि के कुछ खास मैसेज-

मन्दाकिनीसलिलचंदनचर्चिताय
नंदीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय
मंदारपुष्पबहुपुष्पसुपूजिताय
तस्मै “म” काराय नमः शिवाय
।।जय शिव शंकर।।

***

ब्रह्मा विष्णु जाको ध्यान धरत है,कछु शिव हमको परमसी!
ऋद्धि-सिद्धि के दाता शंकर,सदा आनंदित सुखरासी!!

***

ॐ नमः श्वभ्यः श्वपतिभ्यश्च वो नमो नमो भवाय च रुद्राय च नमः ।
शर्वाय च पशुपतये च नमो नीलग्रीवाय च शितिकण्ठाय च ।।
सावन सोमवार की मंगलकामनाऐ।

***

कभी बारिश की तरह भिगोती है
कभी छाता बन सहलाती है
यादें सावन की; बहुत सताती हैं।

***

सभी शिव भक्तों को शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

***

शिव की ज्योति से प्रकाश बढ़ता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ ना कुछ उसे जरूर मिलता है।
जय भोले बाबा।
महा-शिवरात्रि की शुभकामनाएं।

***

शिव सत्य है, शिव अनंत है,
शिव अनादि है, भगवंत है,
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव भक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ भगवान शिव का नमन करें,
उनका आर्शिवाद हम सब पर बना रहे।
शिवरात्रि की बधाई।

***

भोले का परिवार आया
आपके द्वार, लाये आपके
जीवन में खुशियों की
बौछार, मेरी तरफ से आप
सभी को, मुबारक हो
शिवरात्रि का त्यौहार

***

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
हर-हर महादेव हर-हर महादेव

***

बाबा ने जिस पर भी डाली छाया,
रातों रात किस्मत उसकी पलट गई,
वो सब मिला उसे बिन मांगे ही,
जो कभी किसी को मिला ही नहीं।
शिवरात्रि का हार्दिक शुभकामनाएं।

***
ऊँ,सभी सनातनी आत्मीय राष्ट्रप्रेमी बंधुओ को पवित्र शुभ सावन मास की अनन्त हार्दिक बधाई ,आप सभी पर भोले बाबा की कृपासुधा रस बरसे,हर हर महादेव।

***

भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रणाम निवेदित करते हुए सभी को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं।

SI News Today

Leave a Reply