एक बार 10 डॉक्टरों की टीम ने एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने छोटे डॉक्टर से कहा- देखा कोई औजार तो नहीं छूट गया है हाथी के पेट में।
छोटे डॉक्टर ने कहा- औजार तो सब हैं लेकिन डॉक्टर शर्मा कहीं दिखाई नहीं दे रहे।
***
मेरे घर में तो पहले ही जीएसटी लगी हुई है।
बीबी 1600 का सूट लाती है और 2000 का लाई हूं बताती है।
***
मेरे दादा जी कहते हैं -गर्लफ्रेंड तो हमारे जमाने में हुआ करती थी, जो घर से परांठा-अाचार चुराकर लाती थी।
खुद भी खाती थी और हमें भी खिलाती थी।
आजकल की गर्लफ्रेंड हमारा भी खा जाती हैं भुक्कड़ कहीं की।
*****
एक महिला तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही थी।
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ।
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम भले ही टिकट मत लो लेकिन गैप तो 9 महीने का रखो।
महिला- अरे पागल
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
महिला- भईया आप दूध में पानी मिलाते हो ऊपरवाले से तो डरो।
बहन जी आप ये जो 10-10 फिल्टर लगाकर फेसबुक पर फोटो लगाती हो उसका क्या।
अगर असली फोटो डालो तो आस-पास से सारे गांव खाली हो जाएं।