दो दिन पहले नासिक के एक परिवार की 6 नाबालिग लड़कियां घर से कथित रूप से लापता हो गई थीं। उन्हें मुंबई पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों को शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर देखा गया था। जहां वो सभी अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए पहुंची थी। मासरुल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुभाष चंद्र देशमुख के अनुसार- जब पैरेट्स को लड़कियां घर में नहीं मिलीं तो उन्होंने मासरुल पुलिस स्टेशन में 23 मई की रात को एक लापता रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शाहरुख खान की युवा फैंस ये सभी लड़कियां आपस में कजिन बहने हैं। इन सभी की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। उन्होंने 23 मई की शाम को अपना घर छोड़ दिया और उसके बाद जिले के कलवान तालुका में बने पमशहूर नंदुरी मंदिर के लिए रवाना हो गए।
देशमुख ने गुरुवार को बताया- इसके बाद वो नासिक रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से शताब्दी एक्सप्रेस में बैठ गईं। जिससे कि वो दादर के सबअर्बन पहुंच सके और उसके बाद बाद उन्हें एक्टर के घर के बाहर देखा गया। लड़कियों को अपने आदर्श की एक झलक पाने की उम्मीद थी। लड़कियों को 24 घंटे बाद ही पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला। उन्हें ढूंढने के लिए नासिक से एक टीम मुंबई भेजी गई थी। लड़कियों के लिए परेशान परिवार ने बताया था कि वो बॉलीवुड के प्रति काफी आसक्त हैं।
उन्होंने आगे बताया कि लड़कियों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ढूंढने के बाद नासिक की टीम ने उन्हें सबअर्बन बांद्रा में बने मन्नत के बाहर थाणे और कल्याण पुलिस की मदद से ढूंढ लिया। इसके बाद लड़कियों को नासिक वापस लाया गया जहां बुधवार को पूरी तरह से पुलिस काउंसिलिंग करने के बाद उन्हें उनके पैरेंट्स के हवाले कर दिया गया।
इससे पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन का एक फैन जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला 19 साल का लड़का रहमान खान अपनी बीमार बहन के ईलाज के लिए एक्टर से पैसे लेने के लिए मुंबई पहुंचा। यह घटना 9 मार्च को बच्चन के घर जलसा में हुई। खान ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसने सुना है अमिताभ उन लोगों की मदद करते हैं जिन्हें जरूरत होती है।