Saturday, July 27, 2024
featured

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बचपन की ये तस्वीर अबराम की याद दिलाती है

SI News Today

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में एंट्री ना ली हो। लेकिन सोशल मीडिया की वजह से वह पहले ही एक स्टार बन चुकी हैं। उनकी तस्वीरों और उनके अलग-अलग लुक्स पर मीडिया की नजर बनी रहती है। 22 मई को सुहाना ने अपना 17वें बर्थडे मनाया। इस बर्थडे पर सबसे खास रही एक तस्वीर जिसे संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने शेयर किया।

दरअसल महीप ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में छोटी से सुहाना एक बच्ची के साथ कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है। यह बच्ची संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर है। सुहाना की ये तस्वीर देखकर साफ है कि उनके सबसे छोटे भाई अबराम की हेयर स्टाइल किसकी तरह है। लंबे बालों में खूबसूरत दिखने वाला अबराम का ये स्टाइल उनकी बहन सुहाना की तरह है।

बता दें कि शाहरुख खान की 17 साल की बेटी सुहाना खान कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार किड हैं। अपने पैरेंट्स की आखों का तारा सुहाना कई बार अपनी स्टनिंग फोटोज की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

इस मामले में उनके पापा शाहरुख खान भी कम नहीं हैं। शाहरुख खान के ट्विटर पर 25 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटीज में से एक्टर एक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के बाद भारत में वो तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं। फॉलोवर्स की संख्या में वो बिग बी से 2 मिलियन दूर हैं। अब ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 25 मिलियन हो गई है।अपने फैंस के इस प्यार से अभिभूत होकर शाहरुख खान ने ट्विटर अकाउंट पर एक सेल्फी वाली वीडियो पोस्ट की। जिसमें उन्होंने फैंस को उनके सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

SI News Today

Leave a Reply