Saturday, July 27, 2024
featured

शैषा बन कर वापस आई ‘शक्तिशाली नागिन’,

SI News Today

कलर्स के सुपरनेचुरल सीरियल नागिन 2 में कहानी अपने नए मोड़ पर है। गुरूदेव ने शिवांगी को बताया है कि रॉकी के शरीर में जो चाकू लगा है, उस चाकू को अगर निकाल दिया जाए तो रॉकी पर जादू का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब शिवांगी इस काम में जुट गई है। और वह रॉकी के शरीर से उस चाकू को निकालने की फिराक में है। बता दें, रॉकी को जो चाकू लगा है वो उसकी मां ने ही मारा है, वह भी बाबा के कहने पर। शिवांगी अपने काम में सफल हो जाती हैउधर रॉकी की सौतेली मां एक जादूगरनी के पास जाती है। जादूगरनी रॉकी की मां को एक अंगूठी देती है और कहती है कि इस अंगूठी को रॉकी को पहना देना। जादूगरनी बताती है कि इस अंगूठी के पहनते ही रॉकी जो-जो भी काम करेगा उसकी एक-एक खबर उसकी मां तक पहुंच जाएगी। वहीं जब अंगूठी शिवांगी के सामने आती है तो उसमें से कुछ दिव्य शक्ति बाहर आती है जिसे शिवांगी भस्म कर देती है।

अब इसी बीच सीरियल में तक्षकलोक की एक नागिन शेषा की एंट्री होती है। शेषा रॉकी को अपने साथ तक्षकलोक ले जाने आई है। वहीं शिवांगी यह बिलकुल नहीं चाहती की रॉकी कहीं और जाए। दरअसल, रॉकी को यह पता है कि वह एक नाग है। रॉकी मन ही मन कता है कि प्यार तो अपना पहले ही नहीं था। अब परिवार भी अपना नहीं। वह खुद से सवाल करता है कि ‘फिर कौन हूं में, मेरी रगों में किसका खून है।’ वहीं वह यही बात अपनी बड़ी मां के सामने भी सोचता है। वह सोचता है कि ‘कैसे बताऊं कि मैं एक नाग हूं।’ अब इस दौरान शेषा रॉकी को वापस ले जाने आई है। लेकिन शिवांगी नहीं चाहती कि वह शेषा के साथ जाए। इसको लेकर दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। आगे भी दोनों विषकन्याएं अपनी-अपनी शक्तियों का प्रदर्शन कर एक दूसरे को हराने का प्रयास करेंगी। इस दौरान शिवांगी रॉकी को हासिल करने के लिए अपना पूरा-पूरा जोर लगा देगी। वहीं रॉकी महादेव के आगे सिर झुका कर रोएगा और कहेगा कि वह कैसी स्थिति में आ खड़ा हुआ है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शेशा और शिवांगी की ये लड़ाई कितनी लंबी चलती है। कौन इस लड़ाई में हारता है और किसकी जीत होती है, साथ ही रॉकी किसके साथ जाता है। जानने के लिए पढ़ते रहें हमारे अपडेट्स।

SI News Today

Leave a Reply