Saturday, July 27, 2024
featured

सपना चौधरी की तरह दिखने वाली इस लड़की का डांस हो रहा वायरल..

SI News Today

सोशल मीडिया के इस दौर में तेजी से चीजें वायरल हो रही हैं। इसका एक कारण ये भी है कि हर फोन में इंटरनेट की पहुंच हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर अकाउंट बना कर सक्रिय हो जाते हैं। वो यहां पर मनोरंजन की खोज में आते हैं। डांस वीडियो उनके मनोरंजन की खुराक पूरी करते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

हालांकि इस वीडियो को 31 अगस्त 2017 को अपलोड किया गया था लेकिन एक बार फिर से पिछले कुछ दिनों से इस वीडियो को लोग देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को त्रिमूर्ति नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। वीडियो अपलोड होने के बाद से इसे सिर्फ इसी यूट्यूब चैनल से लगभग डेढ़ करोड़ लोग देख चुके हैं। ये वीडियो कब का है और देश के किस राज्य का है इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि वीडियो देख सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि शायद ये वीडियो हरियाणा का हो।

इस वीडियो में एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही है। डांस कर रही लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि ये हूबहू मशहूर स्टेज परफॉर्मर व सिंगर सपना चौधरी की तरह दिखती है।

आपको बता दें कि हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने गानों और डांस की वजह से उत्तर भारत समेत पूरे देश में खास पहचान रखती हैं। सपना चौधरी के फैन्स उन्हें देखती है दीवाने हो जाते हैं और उनके साथ झूमने लगते हैं। ‘बिग बॉस सीजन 10’ में उनकी एंट्री की खबरें उड़ी थीं, लेकिन वे आई नहीं थी। लेकिन ‘बिग बॉस-11’ में वे एंट्री कर चुकी हैं।

SI News Today

Leave a Reply