Saturday, July 27, 2024
featured

सरप्राइज देने के लिए अचानक मुंबई के क्लब पहुंचे रणवीर

SI News Today

कल यानी 20 मई को रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बहुत अच्छा सरप्राइज दिया जिससे कि वो हैरान रह गए। मुंबई के खार में बने एंटी सोशल लोकल क्लब में एक्टर अचानक पहुंच गए। उन्हें अपने सामने देखकर फैंस पागल हो गए। कुछ फैंस के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली। पीले रंग की हाफ बाजू वाली टी-शर्ट और सफेद रंग की बैलून पैंट्स पहने हुए सिंह काफी आनंदित लग रहे थे। अपने आउटफिट के साथ उन्होंने पिंक कलर के जूते पहने थे। एक्टर क्लब में ज्यादा देर तक नहीं रुके और कुछ देर बाद ही वहां से चले गए। सिंगर अनुष्का मनचंदा के साथ उन्हें फन करते हुए भी देखा गया।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रणवीर इस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में बिजी हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें वो अलाउद्दीन खिलजी के रोल में दिखेंगे। इसके बाद वो जोया अख्तर की गली ब्वॉय में आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे। यह फिल्म एक रैपर पर आधारित होगी। इसके लिए वो एक गाना भी तैयार कर रहे हैं। वैसे यह बात सभी को पता है कि रणवीर सिंह जैक एंड जोंस नाम के कपड़ो के ब्रांड के एंबैसडर हैं। इसके एक विज्ञापन के लिए उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

विरोध में आए विज्ञापन में एक्टर एक लड़की को कंधे पर उठाए नजर आ रहे थे। जिसपर लिखा था अपने काम को घर ले जाओ। उस समय सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध के बाद बेफिक्रे स्टार ने पब्लिकली माफी मांगी थी। अब एक बार फिर रणवीर ब्रांड का एड लेकर हाजिर हैं। इससे पहले कि आप सोचें कि एक्टर ने इस बार अपने लिए कोई परेशानी खड़ी करने वाले हैं तो आप गलत हैं। रणवीर सिंह ने एड कैंपेन का एक टीजर शेयर किया है।

जैक एंड जोंस का यह वीडियो उन्होंने इंस्टाग्रम पर शेयर किया है। टीजर में हम बॉलीवुड एक्टर का एक अलग रूप देखने को मिलता है। जिसमें हम उनका रैपर रूप देखते हैं। वीडियो में एक्टर कपड़ों के ढेर पर बैठे हुए दिख रहे हैं। जिसमें वो कहते हैं सच कहने की हमें आदत है और हर किसी को उनसे बचकर रहना चाहिए क्योंकि वो आफत हैं।

SI News Today

Leave a Reply