Thursday, July 25, 2024
featured

सुभाष घई की फिल्म में होंगे टाइगर श्रॉफ

SI News Today

शोमैन सुभाष घई टाइगर श्राफ को लेकर फिल्म बना सकते हैं। सुभाष घई ने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ को बतौर अभिनेता फिल्म हीरो के जरिये पहला अवसर दिया था। इसका एहसान जैकी श्रॉफ ने हमेशा माना। सुभाष घई की फिल्मों में कई बार उन्होंने मामूली भूमिका भी एहसान के रूप में निभाई। जब टाइगर पैदा हुए थे तब यह ख्वाहिश सुभाष घई ने प्रकट की थी, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया।

अब टाइगर सुभाष घई की फिल्म जरूर करेंगे। चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ अब सुभाष घई के निर्देशन में काम करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनको लेकर सुभाष घई फिल्म बनाएं। घई की हाल के समय में फिल्में सफल नहीं हुयी है। घई को लगता है कि अभी भी उनके अंदर देने को बहुत कुछ है। यही बात टाइगर भी महसूस करते हैं। अपने पिता की तरह वे भी सुभाष घई का एहसान मानते हैं। उन्हें उम्मीद है कि यदि फिल्म सफल होती है तो घई कुछ और फिल्में बना सकते हैं।

 

SI News Today

Leave a Reply