Tuesday, April 30, 2024
featured

पूर्व कप्तान की प्रेमिका रही एक्ट्रेस से पूछा धोनी से जुड़ा सवाल तो मिला ये जवाब, जानिए..

SI News Today

दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस रायलक्ष्मी की कामुक बॉलीवुड फिल्म जूली-2 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। रायलक्ष्मी वहीं एक्ट्रेस हैं जिनके करीब एक दशक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से रिलेशन रहे थे। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों ने अपने अलग-अलग रास्ते चुने। हालांकि धोनी से ब्रेकअप के बाद रायलक्ष्मी लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। गौरतलब है कि साल 2008 में रायलक्ष्मी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रांड एंबेसडर थीं। तब टीम के कप्तान धोनी थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। मगर दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। वहीं SpotboyE द्वारा धोनी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बेहद चौंकाने वाली बात कही।

उन्होंने कहा, ‘वो कौन हैं?’ ये बहुत समय पहले की बात है। वो अब अपनी शादी शुदा जिंदगी से खुश हैं। उनके बच्चे हैं। कुछ चीजें काम नहीं करतीं। और आपको आगे बढ़ना होता है। रायलक्ष्मी ने आगे कहा कि लोग कहते थे मैं धोनी से शादी करने वाली हूं। लेकिन ये सच नहीं था। मुझे इस रिश्ते के बारे में मीडिया से ज्यादा बात नही करनी। इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि धोनी के बारे में मैं विस्तार से बात नहीं करना चाहती। मैं उनका बहुत ज्यादा सम्मान करती हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2000 में आई नेहा धूपिया स्टारर फिल्म जूली की दूसरा पार्ट आपके होश उड़ाने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं फिल्म जूली-2 की जो छह अक्टूबर (संभावित) को रिलीज होने जा रही है। पिछली फिल्म ने जहां नेहा धूपिया ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे थे वहीं इस बार रायलक्ष्मी जूली में आपको अपनी अदाओं से मदहोश करेंगी। फिल्म कई अलग-अलग कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है जिनमें से एक तो है इस फिल्म के लिए पूर्व सीबीएफसी प्रमुख पहलाज निहलानी का इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालना और इसे एक फैमिली मूवी करार देना। दूसरा है इस फिल्म में एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का बॉलीवुड डेब्यू करना।

SI News Today

Leave a Reply