Thursday, May 16, 2024
featured

बागी 2 में अपने किरदार को अच्छी तरह से निभाने के लिए टाइगर श्रॉफ होंगे गंजे, जानिए..

SI News Today

टाइगर श्रॉफ एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने प्रोजेक्ट पर पूरी तरह से काम करना चाहते हैं। फिर चाहे बड़े पर्दे पर अपने मार्शल आर्ट्स को दिखाना हो या डांसिंग स्किल को वो कभी पीछे नहीं हटते। दर्शकों को वो अपने हर किरदार से वो मोहित कर लेते हैं। अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 2 के लिए एक्टर गंजे हो गए हैं। इसके बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने बताया- टाइगर अपने किरदार में पूरी तरह से उतरने के लिए खुद को तैयार करते हैं। चाहे उसके लिए मार्शल आर्ट्स की विभिन्न शैली सीखनी हो या डांस, अपने किरदार के लिए परफेक्ट मस्कुलर बॉडी चाहिए हो या फिर अपने रोल के लिए गंजा होना। वो उसे अच्छी तरह से करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

वहीं दूसरे सूत्र ने बताया- 29 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई बागी टाइगर की दूसरी फिल्म थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में शुमार थी। जिसमें उन्होंने काफी खतरनाक स्टंट करके सभी को चौंका दिया था। टाइगर अपने एक्शन को एक या दो लेवल ऊंचा ले जाना चाहते हैं, दिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन यही काफी नहीं है। ओरिजनल फिल्म में उनके दो तरह के रोल नजर आए थे। जिसमें वो पहले एक कोमल लड़के थे जबकि बात में मस्कुलर बॉडी वाले लड़के के तौर पर दिखाई दिए थे। दूसरे पार्ट के लिए वो आगे जा रहे हैं और पहले ही वो अपने प्यारे से बालों के अच्छे खासे हिस्से का त्याग कर चुके हैं।

सूत्र ने आगे बताया- जैसे ही फिल्म की कहानी सेकेंड हाफ की तरफ जाएगी वो अपने बालों को पूरी तरह से मुंडवा देंगे। रणवीर सिंह ने भी बाजीराव मस्तानी में अपने किरदार के लिए बाल मुंडवा लिए थे। बागी 2 को अहमद खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में दिशा पाटनी नजर आएंगी। जो पहली बार किसी फिल्म में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम करेंगी। यह फिल्म 28 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ साथ में टी-सीरिज के म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बता दें कि दोनों एक्टर्स ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।

SI News Today

Leave a Reply