Thursday, May 16, 2024
featuredदेश

MPPEB ने घोषित किए समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी परीक्षा के नतीजे, ऐसे देखे..

SI News Today

मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित SSSVA 2017 की परीक्षा के नतीजों की घोषणा हो गई है। घोषित हुए नतीजे, उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने मध्य प्रदेश समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी (SSSVA 2017) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया था जिसके नतीजों की घोषणा हो चुकी है। एग्जाम 1 और 2 जुलाई 2017 को राज्य के 11 शहरों में आयोजित कराए गए थे। परीक्षा के तहत 384 पदों पर भर्ती होनी हैं। आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट vyapam.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर ही लेटेस्ट अपडेट्स का कॉलम खुलेगा जिसमें ‘Samagra Samajik Surksha Vistar Adhikari Recruitment Test – 2017’ का लिंक नजर आएगा। यह लिंक आपको रिजल्ट्स कॉलम में भी दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरनी होगी। डीटेल्स भरने के बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

बता दें भर्ती के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार आगे इंटरव्यू देंगे। इंटरव्यू क्लीयर करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा। वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पदों पर भर्ती की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 384 पदों पर भर्ती के लिए लगभग 98152 ने ऑनलाईन आवेदन किया था, जिसमें से 77843 ने परीक्षा दी थी। समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी (SSSVA 2017) पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम या MPPEB) द्वारा कराया गया था। राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए कई परीक्षाओं का आयोजन व्यापम कराता है। मध्य प्रदेश व्यापम राज्य के डायरेक्ट्रेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के अंडर आता है।

SI News Today

Leave a Reply