Thursday, March 28, 2024
featured

प्रियंका चोपड़ा चुनी गईं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला, हॉलीवुड की एमा वॉटसन और एमा स्टोन को किया पीछे

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन चुकी हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली, एमा वाटसन, एमा स्टोन, मिशेल ओबामा और गिगी हैडिड को भी इस रेस में पीछे छोड़ दिया है। असल में प्रियंका को बजनेट वेबसाइट ने एक पोल में दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना है। 34 वर्षीय प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर की और मैगजीन का आभार व्यक्त किया। इस पोल के आधार पर बेओंस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा- शुक्रिया बजनेट और उन सभी को भी जिन्होंने वोट किया। बेओंस मेरे हिसाब से भी नंबर वन हैं।

मालूम हो कि प्रियंका पिछले काफी वक्त से कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं। उन्होंने आखिरी फिल्म प्रकाश झा के साथ जय गंगाजल की थी जिसके बाद से उन्होंने कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। वह पिछले काफी वक्त से अमेरिका में हैं और अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिकों के पहले, दूसरे और तीसरे संस्करण में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉय से ड्वायन जॉनसन के साथ डेब्यू किया है। फिल्म में हालांकि प्रियंका चोपड़ा का निगेटिव रोल है। प्रियंका चोपड़ा को 2016 में फोर्ब्स मैगजीन ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला के तौर पर चुना था। दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही थीं।

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने प्रियंका के भारतीय प्रोजेक्ट्स नहीं करने को लेकर कहा- उन्होंने अपने करियर को बहुत ही चालाकी से दिशा दी है, क्योंकि 30 साल की उम्र पार करने के बाद आपको पता होता है कि बॉलीवुड में आपके लिए मौके कम होने लगते हैं और आपको किसी भी फिल्म या रोल के लिए बहुत सोच समझ कर चुना जाता है। इसलिए जब प्रियंका ने 30 की दहलीज पार की, उसने हॉलीवुड का रुख कर लिया। उसने शोज किए, एल्बम्स की और नए तरह के प्रयोग किए। मैं कहूंगा कि यह एक बहुत सोची समझी और पूरी तरह से आयोजित करियर स्ट्रैटजी है।

SI News Today

Leave a Reply