Thursday, March 28, 2024
featured

मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में संजय गाँधी की भूमिका निभाएंगे नील

SI News Today

एक्टर नील नितिन मुकेश एक बार फिर सुर्खियाें में हैं। इस बार मामला पर्सनल नहीं प्रोफेशनल है। फिल्म जगत में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में एक नाम ‘इंदू सरकार’ भी है। मधुर भंडारकर ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में नील का किरदार संजय गांधी से प्रेरित बताया जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि नील का पहला लुक बिल्कुल संजय गांधी की तरह है। तस्वीर में उनके साथ इंदिरा गांधी के लुक में सुप्रिया विनोद भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि बीते साल ही भंडारकर ने इस फिल्म की पहली झलक सभी के साथ साझा की थी।

जानकारी के मुताबिक इस लुक पर खासी मेहनत की गई है। विदेशों से विशेषज्ञों को भी बुलवाया गया। नील इस रोल के लिए संजय गांधी पर लिखी गई किताबें भी पढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल रिलीज हो जाएगी। फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई हैं

SI News Today

Leave a Reply