Sunday, May 19, 2024
featured

सुनील शेट्टी के पिता कभी धोते थे होटल में जूठी प्लेटें, जानिए..

SI News Today

90 के दशक में जहां सुनील शेट्टी को लोग बतौर एक्शन हीरो पहचानते थे वहीं ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ में उनके कॉमेडी स्टाइल को लोगों ने खूब पंसद किया था। सुनील शेट्टी ने करीब 110 फिल्मों में काम किया है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जेंटलमैन’ में वह कर्नल की भूमिका में नजर आए थे। सुनील शेट्टी उन चुंनिदा सुपरस्टार्स में से हैं, जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। लेकिन क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी के पिता कभी होटल में काम करते थे, जहां उन्हें प्लेट तक धोनी पड़ती थी? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं आखिर सुनील शेट्टी का बचपन किन हालातों में बिता था।

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील शेट्टी का कारोबार इतना बड़ा है कि वो हर साल लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेकिन उनके पास हमेशा से ये सब नहीं था।

एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया था कि कभी उनके पिता रेस्त्रां में प्लेट साफ किया करते थे। 2013 में अपने नए डेकोरेशन शोरूम को लॉन्च करते समय उन्होंने कहा था कि यह वही जगह है जहां मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी काम किया करते थे। सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता ने 9 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। लंबे स्ट्रगल के बाद 1943 में सुनील के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जो कि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है।

वहीं आज सुनील शेट्टी का खंडाला में 6200 sqft में फैले लैविश विला है। खंडाला के इस लग्जरी होम्स को आर्किटेक्ट जॉन अब्राहम के भाई एलन ने किया था। इस 6200 sq ft में फैले इस बंगले में प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम, किचन है। इसका हाई-लाइट प्वांइट डाइनिंग रूम है जो पूल से लगा हुआ है।

मुंबई के पॉश इलाके में H20 नाम से उनके बार और रेस्टोरेंट हैं जो ना केवल सिलेब्रिटीज बल्कि आम लोगों के बीच भी काफी फेमस है। इसके अलावा साउथ में भी सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट हैं जहां साउथ का स्पेशल व्यंजन उड्डुपी भी मिलता है।

इसके अलावा सुनील शेट्टी का खुद का बुटिक भी है। सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी बिजनेस करती हैं। सुनील के मुताबिक बिजनेस मेरे डीएनए में है, हम होटल बैकग्राउंड से आते हैं, मेहनत करना हमारे रग-रग में है। मूवीज ने मुझे एक प्लेटफार्म दिया है, जिससे मैं लोगों के साथ कनेक्ट कर सकूं। लेकिन आज अगर आप देखोगे तो इंडस्ट्री का बच्चा बच्चा खुद की ब्रांड्स बना रहा है जोकि मैं 25 साल से करता आ रहा हूं।

SI News Today

Leave a Reply