Saturday, July 27, 2024
featured

15 साल की उम्र में रेखा को पांच मिनट तक जबरदस्ती एक्टर किस करता रहा

SI News Today

फिल्मी दुनिया जितनी चमकीली दिखती है, असल में उतनी है नहीं। इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है। कई बार एक्टर्स-एक्ट्रेसेस को वह सब झेलना पड़ता है, जिसकी वे उम्मीद भी नहीं करते।

ऐसा ही एक वाकया बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस सेक्स सिंबल मानी जाने वालीं रेखा के साथ 15 बरस की उम्र में हुआ था। शूटिंग के दौरान एक्टर ने उनकी मर्जी के बगैर उन्हें किस कर लिया था। इस दौरान डायरेक्टर और बाकी क्रू ने भी कुछ नहीं किया। वह एक्टर रेखा को पांच मिनट तक किस करता रहा था।

रेखा की आटोबायोग्राफी ‘रेखा द अनटोल्ड स्टोरी’ में इस वाकये का जिक्र है। किताब के मुताबिक मुंबई के महबूब स्टूडियो में रेखा अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पर थी। फिल्म का नाम था अंजाना सफर। तब रेखा की उम्र 15 बरस थी। फिल्म के डायरेक्टर राजा नवाथे और लीड एक्टर विश्वजीत चटर्जी थे।

शूट से पहले दोनों ने इस बारे में प्लान बनाया था। रोमांटिक सीन शूट किया जाना था। जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा, विश्वजीत ने रेखा को पकड़ लिया और उन्हें चूमने लगे। रेखा को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था।

उधर, कैमरा रोल किया जाता रहा। सीटिंया और तालियां बजती रहीं। जब तक डायरेक्टर ने कट नहीं बोला, तब तक विश्वजीत उन्हें चूमते रहे। इस वाकये के बाद रेखा की आंखें नम थीं और वह काफी रोई थीं।

SI News Today

Leave a Reply