Saturday, July 27, 2024
featured

किस प्रकार चींटियां खतरनाक मानी जाती है, जिसके काटने से इंसान को लेने के देने पड़ जाते है

SI News Today

चींटियां तो आप सभी ने देखी ही होंगी लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी चींटी के काटने से एक वयस्क इंसान की मौत हो गई ​हो। जी हां, ऐसा होता है दुनिया में ​कुछ ऐसी प्रजाति की चींटियां भी हैं जो काफी जहरीली होती है। ऐसी ही प्रजाति की एक चींटी के काटने से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक भारतीय महिला की मौत हो गई। आम तौर पर घरों में पाई जाने वाली चींटियां जहरील नहीं होती। उनके काटने से थोड़ी देर आपको दर्द और जलन महसुस हो सकती है। दुनियां में चींटियों की कई प्रजाति पाई जाती है लेकिन इनमें से बुलेट चींटी और रेड फायर चींटी काफी खतरनाक चींटियां मानी जाती है।

हांलाकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि मृतका को किस प्रजाति की चींटी ने काटा था। मृतका के रिश्तेदारों द्वारा मीडिया रिपोर्ट को दिये बयान के मुताबिक ​महिला सूसी जेफी (36) केरल के अदूर की निवासी थी। 19 मार्च को घर पर उनकों एक चींटी ने काट लिया था। तबियत ज्यादा खराब होने से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। काफी दिनों तक उनकी हालत में सुधार ना होने से मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। किसी इंसान का चींटी के काटने से मौत की घटना नई नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में फ्रेरिक्सी जाति की चींटियों के काटने से वहां के लोगों की बड़ी संख्या में मौत होती रहती है।

आपको यह जान के हैरानी होगी कि, कई ऐसी जहरीली चींटियां ​हैं जिनसे जहर (विष) भी बनाया जाता है। अमेरिका के उत्तरी रेगिस्तान में काले रंग की ऐसी ही जहरीली चींटी पाई जाती है जिनसे विष का निर्माण भी किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार बुलेट चींटी और रेड फायर प्रजाति की चींटी काफी जहरीली होती है। बुलेट चींटी और रेड फायर प्रजाति की चींटियों का काटना ​काफी घातक हो सकता है। इन चींटियों के काटने से एक वयस्क इंसान को 24 घंटे तक दर्द रहता है। दर्द इतना असहनीय होता है कि अगर ​पीड़ित को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती नहीं कराया गया तो उसकी मौत भी हो सकती है। आपको बता दें कि बुलेट चींटी के काटने का दर्द दुनियाभर में मौजूद चींटियों में सबसे अधिक होता है।

SI News Today

Leave a Reply