Monday, May 20, 2024
featuredमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र: फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट…

SI News Today

महाराष्ट्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में फिल्म उद्योग में काम करने वाली मुंबई की मेक-अप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की अगुवाई वाली एक टीम ने ठाणे जिले के भयांदर से 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास अपने एक ग्राहक को भेजा था। पुलिस ने महिला का नाम नहीं बताया है। कुलकर्णी ने कहा कि आरोपी युवतियों को मॉडिलिंग या फिल्म में काम दिलाने का लालच देकर देह व्यापार में ले आती थी।

पुलिस के भेजे ग्राहक ने आरोपी के साथ कॉल गर्ल्स भेजने के लिए एक लाख रुपए की डील की। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक मानव तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 26 और 27 वर्षीय दो महिलाओं को बचाया भी है।

वहीं दूसरी तरफ, ठाणे में साल 2013 में लकी कंपाउन्ड इमारत गिरने के मामले में एक गवाह ने जिला अदालत में अपनी गवाही में कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए अधिकारियों पर दोषारोपण किया है। आॅटो रिक्शा चालक राजकुमार फत्तेबहादुर सिंह ने हाल में अदालत से कहा कि उसकी आरोपी डेवलपर जमील और सलीम से हादसे से पांच या छह साल पहले जान-पहचान हुई। राजकुमार के मित्र और पत्नी समेत 74 लोगों की इमारत गिरने की घटना में अप्रैल 2013 में मौत हो गई थी। इस हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। जिला न्यायाधीश विलास बमबार्डे की अदालत में 27 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

SI News Today

Leave a Reply