Sunday, May 19, 2024
featured

सौम्या टंडन, रोहिताश गौड़ ने गोविंदा और रवीना के हिट सॉन्ग्स पर जमकर डांस किया

SI News Today

अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ‘तिवारी जी’ के साथ रवीना टंडन बनी हुई नजर आ रही हैं। वहीं तिवारी जी यानी रोहिताश गौड़ गोविंदा के किरदार में हैं। सौम्या ने बताया है कि उन दोनों ने गोविंदा और रवीना के हिट सॉन्ग्स पर जमकर डांस किया है। सौम्या के फैंस को उनका यह अंदाज बहुत ही पसंद आया है। उनके फैंस ने इन तस्वीरों पर कई तरह के पॉजिटिव कमेंट्स किए हैं। ज्यादातर फैंस का यही कहना है कि आपको और तिवारी जी को इस नए रूप में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। बता दें कि सौम्या और रोहिताश दोनों ही लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में एक साथ काम करते हैं। शो के दर्शकों द्वारा सौम्या यानी अनीता भाभी और रोहिताश यानी तिवारी जी को उनकी भूमिकाओं से लिए बहुत सराहना मिली है।

सौम्या टंडन के फैंस ने उन्हें रवीना टंडन के लुक में देखकर काफी प्रसन्नता जाहिर की है। अनीता भाभी और तिवारी जी का यह अंदाज शो को फैंस को काफी रोचक लग रहा है। सौम्या ने अनीता भाभी के किरदार से काफी लोकप्रियता बटोरी है सौम्या के ऑफ स्क्रीन बोल्ड लुक की फैंस के बीच काफी चर्चा रहती है। सौम्या जल्द ही कलर्स चैनल के एक नए शो से जुड़ने वाली हैं। ‘एंटरनेटमेंट की रात’ नाम के शो में वह होस्ट के रूप में नजर आ सकती हैं। इस शो में अनीता भाभी एकदम अलग लुक में नजर आएंगी। अनीता भाभी के फैंस को उनके नए शो का इंतजार है।

SI News Today

Leave a Reply