Friday, May 17, 2024
featured

महिलाओ को परफेक्ट बॉडी शेप चाहने के लिए करने चाहिए ये एक्सरसाइज, जानिए…

SI News Today

फिट बॉडी हर किसी की इच्छा होती है। महिलाओं में अपनी सुंदरता और फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह होता है। इसके लिए वह तमाम तरह के उपया आजमाती रहती हैं। डाइटिंग, जिम, एक्सरसाइज आदि, जिस भी तरीके से उनकी बॉडी परफेक्ट शेप में आ सके इसके लिए वह हर उपाय करने को तैयार रहती हैं। ऐसे में कुछ ऐसे उपाय हैं जो इस काम में उनकी आसानी से मदद कर सकते हैं। कुछ आसान से एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास कर महिलाएं अपनी बॉडी को परफेक्ट शेप में ला सकती हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन से एक्सरसाइज हैं

पुश-अप्स – रोजाना पुश-अप्स करने से महिलाओं की पूरी बॉडी को शेप मिलता है। इसके अलावा उनके कंधों और सीने को भी मजबूती मिलती है। नियमित पुश-अप्स करने से महिलाओं के स्तन भी आकार में आते हैं।

नौकासन – नौकासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर अपने सिर, पैर और पूरे शरीर को 30 डिग्री पर उठाएं। ऐसे में आपके हाथ आपके जांघ के ऊपर हों। धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। फिर गहरी सांस छोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं। इस आसन को करने से पेट, जांघ और नितंबों के फैट को कम किया जा सकता है।

साइड प्लैंक – साइड प्लैंक में सबसे पहले आपको अपने शरीर का समस्त भाग अपने दाहिने हाथ और पैरों पर टिकाना होता है। फिर यही क्रिया दूसरे हाथ और पैर के साथ भी करनी होती है। इसे करने से आपके शरीर के अलग-अलग अंगों पर प्रभाव पड़ता है और तेजी से पैट बर्न होता है। इससे कंधे, सीने और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अच्छे फिगर के लिए यह बेस्ट एक्सरसाइज है।

स्विमिंग – तैराकी बेहतर फिटनेस के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। इससे पूरे शरीर का व्यायाम होता है। तैराकी करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और तनाव दूर होता है।

भुजंगासन – भुजंगासन करने से पेट की चर्बी कम होती है और कमर पतली होती है। कंधे चौड़े होते हैं और शरीर लचीला बनता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और फिर अपने हाथों को माथे के नीचे रखें। अब धीरे-धीरे माथे को ऊपर उठाएं। हाथों को कंधों के समानांतर रखते हुए शरीर के अगले हिस्से को ऊपर उठाएं।

SI News Today

Leave a Reply