Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

अवैध संबंध के शक में पहले पत्नी को जान से मारा फिर खेत में जाकर जहर पिया

SI News Today

महाराष्ट्र में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने पहले अपनी बीवी का खून किया फिर ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली। यह मामला सिल्लोड तेहसील के गोलेगांव का है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय किशोर किशनराव काले की शादी 15 साल पहले 35 वर्षीय कविता के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 12 और 9 साल हैं। किशोर को अपनी बीवी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। इसी बीच दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के यहां रहने चले गए।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जब किशोर खेत से काम करके घर लौटा तो उसका अपनी बीवी के साथ झगड़ा हुआ। इसी बीच उसने एक डंडे से कविता के सिर पर डंडा मारकर हमला कर दिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती कविता को ज़हर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर वहां से निकल गया। यह घटना उस समय सामने आई जब किशोर का बड़ा बेटा शुक्रवार को अपने मां-बाप से मिलने घर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कविता को अस्पताल पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोर को ढूंढने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस को किशोर खेतों में अचेत पड़ा हुआ मिला। पुलिस तुरंत ही किशोर को नजदीके के अस्पताल में ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम नहीं जानते कि किशोर ने खेत में ज़हर पिया या फिर कहीं और। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कविता के शरीर पर काफी गहरे चोंट के निशान मिले हैं। उनका कहना है कि हमें यह दोनों मौते सामान्य नहीं लग रही हैं, इसलिए हम इन दोनों हत्याओं के अलग नजरिए से भी देख रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply