Friday, March 28, 2025
featuredउत्तर प्रदेशदेशराज्य

आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित फेसबुक पोस्ट पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज

SI News Today

बेंगलुरू पुलिस ने फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी ‘‘आपत्तिजनक पोस्ट’’ करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस पोस्ट में कथित तौर पर मुख्यमंत्री की ‘‘खराब छवि’’ पेश की गयी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध एस रवि ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों की शिकायत पर महिला के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गयी है।
रवि ने बताया, ‘‘भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने प्रभा ए बेलवांगला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन पर अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है। इस पोस्ट में उनकी खराब छवि पेश की गयी है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की मानहानि, धार्मिक आधार पर वैमनस्य बढ़ाने, शरारत करने से जुड़ी धाराओं के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SI News Today

Leave a Reply