Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

इंडियन आर्मी ने मार गिराए तीन आतंकी

SI News Today

सेना ने उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण सीमा रेखा के करीब नौगाम सेक्टर में आज एक घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। इसमें दो आतंकी आंतकी मारे गये। सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में कल रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दी, और सुबह तक आतंकियों का पता लगा लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि आंतकियों की पहचान करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी। जिसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अभी तक दो आतंकी मारे गये। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी जारी है।

आपको बता दें कि बीते दिन भी जम्मू कश्मीर के पुंछ में लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सेनाओं ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर गोलीबारी की है। पाक फौजों द्वारा लगातार सीजफायर उल्लंघन की ये दूसरी घटना है। आज (9 जुलाई) को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग की गई, भारत ने पाकिस्तान की इस हिमाकत का भरपूर जवाब दिया है। 8 जुलाई को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में फायरिंग की थी इस घटना में एक पति-पत्नी की मौत हो गई थी, और उसके दो बच्चे घायल हो गये थे। जब भारत ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान से आपत्ति दर्ज कराई तो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया था।

बता दें कि पाकिस्तान फिर से कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर आज (9 जुलाई) लगातार दूसरे दिन भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया। इस्लामाबाद का दावा है कि भारतीय सेना की गोलीबारी में कुछ और नागरिक मारे गये हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को ‘‘भारत द्वारा बिना किसी उकसावे के किये गये संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान नियंत्रण रेखा पर और असैन्य नागरिकों के मारे जाने की निंदा करने और विरोध दर्ज करवाने’’ के लिए फिर तलब किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों की गोली से कल चकरिकोटऔर सतवाल सेक्टरों में और तीन नागरिक मारे गये हैं। इसके साथ ही मरने वाले नागरिकों की संख्या पांच एक पुरूष और चार महिलाएं हो गयी है।

SI News Today

Leave a Reply