Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेशदेशराज्य

इस मुस्लिम व्यक्ति को राम मंदिर निर्माण के पक्ष में पोस्टर लगाना पड़ा महंगा

SI News Today

लखनऊ में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में पोस्टर-होर्डिंग्स लगाना एक मुस्लिम व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस सम्बंध में आजम खान नाम के इस व्यक्ति के चेहरे पर कालिख पोतने की घटना सामने आई है।

‘श्री राम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच’ के नाम से संगठन चलाने वाले आजम खान ने इस सम्बंध में शुक्रवार को अलीगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि जब वह मस्जिद से निकल रहे थे तब किसी ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में कई स्थानों पर राम मंदिर निर्माण के समर्थन में पोस्टर-होर्डिंग्स लगे हुए पाए गए थे।

इनमें से कुछ होर्डिंग्स में आजम खान की फोटो भी लगी हुई थी। इनके नीचे अध्यक्ष ‘श्री राम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच’ लिखा था। इनमें उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर आगे बढऩे का संदेश लिखा था।

आजम खान के अनुसार दोनों समुदायों के बीच सौहाद्र्र बढ़ाने की कोशिश में बड़ी संख्या में उनके साथ युवक जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके इस अभियान से उन्हें कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं।

SI News Today

Leave a Reply